फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Deepika Padukone virtually meets fans express Gratitude for love and support for the success of Kalki 2898 AD

Deepika Padukone: 'कल्कि 2898 एडी' की सफलता के लिए दीपिका ने जताया आभार, फैंस के साथ वर्चुअली की मुलाकात

Fri, 02 Aug 2024 02:19 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 02 Aug 2024 02:19 PM IST
सार

दीपिका पादुकोण जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगी। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में वह 'लेडी सिंघम' के किरदार में भौकाल दिखाती दिखेंगी।

विज्ञापन
Deepika Padukone virtually meets fans express Gratitude for love and support for the success of Kalki 2898 AD
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और प्रभास स्टारर फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सफलता के झंडे गाड़ रही है। फिल्म को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपने फैंस के साथ वर्चुअली रूप से जुड़ीं। उन्होंने फिल्म को दर्शकों से मिले प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया है। कैजुअल  लुक में डेनिम जैकेट पहने दीपिका फैंस के साथ जुड़कर बेहद खुश नजर आईं।

विज्ञापन
 

 

Deepika Padukone virtually meets fans express Gratitude for love and support for the success of Kalki 2898 AD
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फैंस से बातचीत कर खुश हुईं दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने फैंस से बातचीत के दौरान सवालों का जवाब देते हुए बातचीत में गर्मजोशी ला दी। इस दौरान फैंस के प्रति अभिनेत्री का भरपूर प्यार देखने को मिला। उनके उिस स्वभाव से उनके प्रशंसकों के चेहरे पर भी मुस्कान खिल उठी। सभी फैंस ने दीपिका को एक के बाद एक बड़ी सफल फिल्में देने के लिए  उनको बधाई देना शुरू कर दिया। अभिनेत्री ने फैंस के साथ अपने शानदर पलों को सोशल मीडिया पर साझा किया है। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Deepika Padukone virtually meets fans express Gratitude for love and support for the success of Kalki 2898 AD
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लगातार कई सफल फिल्में दे चुकीं दीपिका

'पठान', 'जवान', 'फाइटर' और अब 'कल्कि 2898 एडी' समेत दीपिका पादुकोण ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार कई सफल फिल्में दी हैं। उनकी ये सफलताएं उन्हें हिंदी सिनेमा की सबसे सफल अभिनेत्री के रूप में स्थापित करती हैं। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित  'कल्कि 2898 एडी' को एक मेगा ब्लॉकबस्टर के रूप में सराहा गया है। फिल्म में अभिनेत्री मे गर्भती महिला का किरदार निभाया है। फिल्म में दीपिका के साथ प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पाटनी नजर आई हैं। 

 

 

विज्ञापन

Deepika Padukone virtually meets fans express Gratitude for love and support for the success of Kalki 2898 AD
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'लेडी सिंघम' के किरदार में आएंगी नजर

दीपिका इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को एंजॉय कर रही हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सितंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की उम्मीद कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगी। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Priyanka Chopra: प्रियंका को अपने स्टेज परफॉरमेंस की आई याद, पता चला अपने सबसे बड़े प्रशंसक का नाम, सेलेब्स...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed