जापानी एनिमे फिल्म 'डेमन स्लेयर इनफिनिटी कैसल पार्ट 1 ने दुनियाभर में धमाल मचाते हुए नया बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनाया है। यह पहली जापानी फिल्म बन गई है जिसने वैश्विक स्तर पर 600 मिलियन डॉलर यानी करीब 50,000 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब तक इसका कुल कलेक्शन 606.5 मिलियन डॉलर यानी लगभग 50,642 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है और आने वाले हफ्तों में यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।
{"_id":"68da6825e977aacc62040347","slug":"demon-slayer-infinity-castle-crosses-600-million-box-office-record-became-first-japanese-movie-2025-09-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Demon Slayer: 'डेमन स्लेयर' ने रचा दिया इतिहास, वर्ल्डवाइड 50,000 करोड़ कमाने वाली बनी पहली जापानी फिल्म","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Demon Slayer: 'डेमन स्लेयर' ने रचा दिया इतिहास, वर्ल्डवाइड 50,000 करोड़ कमाने वाली बनी पहली जापानी फिल्म
Mon, 29 Sep 2025 04:39 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Mon, 29 Sep 2025 04:39 PM IST
सार
Demon Slayer Worldwide Collection: जापानी एनिमे फिल्म डेमन स्लेयर ने ना सिर्फ जापान और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बल्कि दुनियाभर में धूम मचा दी है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में नया रिकॉर्ड बना लिया है।
विज्ञापन
डेमन स्लेयर
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेमन स्लेयर
- फोटो : x
जापान और विदेशों में शानदार प्रदर्शन
फिल्म ने जापान में अब तक 235.7 मिलियन डॉलर (करीब 19,681 करोड़ रुपये) का कारोबार किया है। नॉर्थ अमेरिका से 115.8 मिलियन डॉलर (करीब 9,669 करोड़ रुपये) की कमाई हुई है। वहीं अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों से 255 मिलियन डॉलर (करीब 21,293 करोड़ रुपये) की आमदनी हुई है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि फिल्म अपनी रनिंग अवधि में 675 मिलियन डॉलर (करीब 56,362 करोड़ रुपये) तक पहुंच सकती है। अगर इसे चीन में थिएटर रिलीज़ मिलती है तो आंकड़ा और आगे जा सकता है।
यह खबर भी पढ़ें: Zubeen Garg: जुबीन गर्ग को मिलेग म्यूजिकल ट्रिब्यूट! महिला विश्वकप के उद्घाटन समारोह में परफॉर्म करेंगी श्रेया

जापान और अमेरिका में मजबूत पकड़
जापान में इनफिनिटी कैसल अभी भी टॉप पर बनी हुई है। 27 सितंबर को भी इसने 1.2 मिलियन डॉलर (करीब 100 करोड़ रुपये) कमाए और घरेलू आंकड़ा 234.7 मिलियन डॉलर (करीब 19,584 करोड़ रुपये) तक पहुंच गया। वहीं अमेरिका में तीसरे हफ्ते में 60 फीसदी की गिरावट आने के बावजूद फिल्म ने 1.8 मिलियन डॉलर (करीब 150 करोड़ रुपये) जुटाए और कुल 118 मिलियन डॉलर (करीब 9,853 करोड़ रुपये) का आंकड़ा छू लिया।

- फोटो : X
फिल्म का निर्देशन और कहानी
फिल्म का निर्देशन हारुओ सोटोजाकी ने किया है और इसे उफोटेबल ने प्रोड्यूस किया है। यह कोयोहारू गोटौगे की मशहूर मंगा पर आधारित है। खास बात यह है कि इसे त्रयी (ट्रिलॉजी) के रूप में पेश किया जा रहा है। यह हिस्सा चौथे सीज़न की कहानी को आगे बढ़ाता है। इससे पहले फ्रेंचाइज की मूगन ट्रेन (2020), सॉर्डस्मिथ विलेज (2023) और हाशिरा ट्रेनिंग (2024) जैसी फिल्मों ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया था।

फिल्म ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
जुलाई 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड बनाए। यह अब तक की दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली जापानी फिल्म बन चुकी है। जापान में यह 2025 की सबसे बड़ी हिट है और देश के इतिहास में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है। साथ ही यह 2025 की दुनिया की टॉप 10 फिल्मों में भी शामिल हो गई है।