पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actors Who Are Singers: आलिया भट्ट से लेकर श्रद्धा कपूर तक, इन कलाकारों ने अभिनय के साथ सिंगिंग में कमाया नाम

Mon, 29 Sep 2025 04:02 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 29 Sep 2025 04:02 PM IST
सार

Bollywood Celebs As Singers: बॉलीवुड के कई कलाकार ऐसे हैं जो अभिनय करने के साथ गाने में रुचि रखते हैं। सिंगिंग में उन्होंने नाम कमाया है। आइए इनके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Bollywood Celebs As Singer Alia Bhatt Shraddha Kapoor Priyanka Chopra songs
आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के कई कलाकार अभिनय के अलावा दूसरी चीजों में भी रुचि रखते हैं। कुछ कलाकारों को जानवरों से लगाव है, तो कुछ कलाकारों की खेल में रुचि है। कई ऐसे कलाकार भी हैं जो अच्छे सिंगर हैं। आज हम आपको ऐसे कलाकारों से मिलवाते हैं जिन्होंने अच्छा अभिनय करने के साथ अच्छी सिंगिंग की है।
Bollywood Celebs As Singer Alia Bhatt Shraddha Kapoor Priyanka Chopra songs
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम-@aliabhaat_admirer
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री हैं। उन्होंने फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' के गाने 'समझावां' में अपनी आवाज से फैंस को हैरान कर दिया। अभिनय के अलावा उन्होंने सिंगिंग में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन ने उनकी बहुमुखी प्रतिभा को उजागर किया है। उन्होंने साबित किया है कि उनकी काबिलियत स्क्रीन से आगे बढ़कर है।
Bollywood Celebs As Singer Alia Bhatt Shraddha Kapoor Priyanka Chopra songs
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना अभिनय के अलावा गाना गाने में भी रुचि रखते हैं। उन्होंने अपनी फिल्म 'विक्की डोनर' में 'पानी दा रंग' गाने से संगीत जगत में कदम रखा। उनकी खास आवाज ने लोगों का दिल जीत लिया। इसके अलावा भी उन्होंने कई गाने गाए हैं। वह अभिनय और गायक दोनों ही कलाओं में माहिर हैं। इस वजह से बॉलीवुड में उनकी अलग पहचान है।

यह खबर भी पढ़ें: Aishwarya Rai: पेरिस में ऐश्वर्या राय ने किया कुछ ऐसा कि वायरल हो गया वीडियो, फैंस बोले- 'ये क्वीन है'
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celebs As Singer Alia Bhatt Shraddha Kapoor Priyanka Chopra songs
फरहान अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम@Farhan Akhtar
फरहान अख्तर
फरहान अख्तर ने फिल्म 'रॉक ऑन' में अपनी आवाज से फिल्म की लोकप्रियता को और बढ़ा दिया। अपने बैंड के साथ उनके लाइव परफॉर्मेंस ने उनकी मौजूदगी को और भी मजबूत बनाया। वह बॉलीवुड के ऐसे कलाकार हैं जिन्हें अभिनय, लेखन, निर्देशन और गायन आता है। कह सकते हैं कि वह अपने आप में एक चलता-फिरता सिनेमा हैं।
विज्ञापन
Bollywood Celebs As Singer Alia Bhatt Shraddha Kapoor Priyanka Chopra songs
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : एक्स
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक पहचान बनाई है। उन्होंने 'इन माई सिटी' गाना गाया है। इस गाने से उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय संगीत में कदम रखा है। इससे उन्होंने बॉलीवुड से आगे बढ़कर अपनी पहचान बनाई। उन्होंने कई विदेशी कलाकारों के साथ अभिनय किया है और गाना गाया है। अपने काम से उन्होंने साबित किया है कि कैसे बॉलीवुड सितारे अभिनय के साथ गायन में भी करियर बना सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed