फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   dharmendra health update amitabh bachchan blank post goes viral on internet hema malini

निशब्द हुए अमिताभ? धर्मेंद्र की बिगड़ी सेहत के बीच बिग बी का ब्लैंक ट्वीट; यूजर्स को याद आई जय-वीरू की दोस्ती

Tue, 11 Nov 2025 07:34 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 11 Nov 2025 07:34 AM IST
सार

Amitabh Bachchan Post: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र बीते दिन से खराब तबीयत के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। इसी बीच सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने ब्लैंक ट्वीट किया है। 

विज्ञापन
dharmendra health update amitabh bachchan blank post goes viral on internet hema malini
धर्मेंद्र-अमिताभ बच्चन - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड के ही-मैन फिलहाल मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। उनके बेटे सनी देओल की टीम ने एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि धर्मेंद्र जी की हालत स्थिर है। वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि जैसे ही कोई अपडेट आता है तो वो जरूर बताएंगे। इसी बीच सदी के महानायक ने एक्स और अपने ब्लॉग पर एक पोस्ट किया है जो अब चर्चाओं का हिस्सा बन गया है। 
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन ने किया ब्लैंक पोस्ट
बीते दिन दोपहर से ही धर्मेंद्र को लेकर खबर आई कि उनकी सेहत बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं और वो गंंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। इसके बाद उन्हें देखने परिवार के सदस्य और इंडस्ट्री से कई लोग अस्पताल पहुंचे। फिर सनी देओल की टीम और खुद हेमा मालिनी की ओर से बताया गया कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं। इसी बीच बिग बी ने एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कुछ नहीं लिखा है। एक्स और ब्लॉग में अमिताभ ने ब्लैंक पोस्ट किया है। बिग बी का ये ट्वीट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


सनी देओल भी पहुंचे अस्पताल 
इसी बीच सोमवार को सनी देओल और परिवार के कई सदस्य मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे। यहीं पर धर्मेंद्र का कई दिनों से इलाज चल रहा है। कुछ वायरल वीडियो में सनी देओल काफी दुखी दिखे, उनके चेहरे की शिकन देखकर फैंस को झटका लगा। धर्मेंद्र की सेहत को लेकर उनके फैंस परेशान हो गए।  

यह खबर भी पढ़ें: ‘झूठी अफवाहें न फैलाएं’ सनी देओल की टीम ने जारी किया बयान, धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर दिया नया अपडेट

फैंस ने भी जल्दी ठीक होने की प्रार्थना 
सोशल मीडिया पर कई वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें धर्मेंद्र के फैन उनके लिए प्रार्थना करते हुए नजर आ रहे हैं। अपने परिवार के साथ मिलकर एक फैन ने तो हवन भी किया। साथ ही फैन, धर्मेंद्र की फोटो लगाकर उनके नाम की पूजा करवाते भी दिखे। धर्मेंद्र के जल्दी ही स्वस्थ होने की कामना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed