फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dharmendra share a glimpse of Granddaughter nikita chaudhary Wedding gadar 2 actor Sunny and animal star react

Dharmendra: पोती निकिता की शादी में खुशी से झूमते दिखे धर्मेंद्र, वीडियो साझा कर दिखाई झलक

Wed, 14 Feb 2024 11:51 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Wed, 14 Feb 2024 11:51 AM IST
सार

अभिनेता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में धर्मेंद्र डांस करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।

विज्ञापन
Dharmendra share a glimpse of Granddaughter nikita chaudhary Wedding gadar 2 actor Sunny and animal star react
धर्मेंद्र - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र फिल्मों के आलावा निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अभिनेता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में धर्मेंद्र डांस करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। धर्मेंद्र का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


सनी और बॉबी ने लुटाया प्यार 
अभिनेता ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो साझा किया है। ये वीडियो उनकी पोती निकिता चौधरी की शादी का है, जिसमें अभिनेता डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा, 'मेरी प्यारी पोती की शादी के अवसर पर।' उनकी पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सनी देओल और बॉबी देओल ने भी अपने पिता की वीडियो पर कमेंट किया। सनी ने दिल वाले इमोजी साझा कर प्यार लुटाया, जबकि बॉबी ने लिखा, 'लव लव लव।' इनके अलावा कपिल शर्मा ने लिखा, 'लव यू पाजी।' दर्शन कुमार ने कहा, 'लव यू धरम जी।' विंदू दारा सिंह ने धर्मेंद्र को उनकी पोती की शादी की बधाई दी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)



यह भी पढ़ें: Shilpa Shetty: राम मंदिर बनवाने के लिए अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने जताया पीएम मोदी का आभार, की जमकर तारीफ

अजिता देओल की बेटी हैं निकिता 
बता दें कि निकिता चौधरी कथित तौर पर धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की सबसे बड़ी बेटी अजिता देओल की बेटी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉ. किरण चौधरी से शादी करने के बाद अजीता अमेरिका चली गई थीं। कहा जाता है कि अपने पिता की तरह निकिता भी अपना करियर चिकित्सक क्षेत्र में बनाएंगी।

धर्मेंद्र का वर्कफ्रंट 
धर्मेंद्र हाल ही फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आए। इसमें कृति सेनन और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा अभिनेता 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'  में नजर आए थे। इसमें आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। धर्मेंद्र की आगामी फिल्म की बात करें, तो वे 'अपने 2' में भी नजर आएंगे। ये साल 2007 में रिलीज हुई 'अपने' का सीक्वल है, जिसे अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में धर्मेंद्र के साथ सनी देओल और बॉबी देओल भी थे। साथ ही कटरीना कैफ, शिल्पा शेट्टी और किरण खेर भी नजर आए थे। बताया जा रहा हैं कि दूसरे पार्ट में धर्मेंद्र के पोते करण देओल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Aditya Narayan: 'पापा कहते हैं बदनाम करेगा, बेटा हमारा ऐसा कांड करेगा', मुनव्वर ने आदित्य नारायण पर कसा तंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed