'कांतारा' के इस सीन की नकल करके बुरे फंसे रणवीर सिंह, धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में हुए ट्रोल
Ranveer Singh Controversy: अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'धुरंधर' को लेकर चर्चा में हैं। मगर, इसकी रिलीज से पहले वे एक विवाद में फंस गए हैं। अभिनेता पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप है, जिसके चलते सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। क्या है मामला? जानिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्टर रणवीर सिंह अपनी आगामी फिल्म 'धुरंधर' से पहले मुसीबत में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, मामला फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' के एक सीन की नकल करने से जुड़ा है। हाल ही में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (इफ्फी 2025) में रणवीर ने मंच से ऋषभ शेट्टी अभिनीत फिल्म 'कांतारा 2' के एक सीन की मिमिक्री कर दी। उन्होंने कथित तौर पर चावुंडी (चामुंडा) देवी का मजाक बनाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
ऋषभ शेट्टी के अभिनय को सराहा
हाल ही में रणवीर सिंह गोवा में आयोजित इफ्फी 2025 में शामिल हुए। इस दौरान 'कांतारा' मूवी फेम कन्नड़ एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी भी मौजूद थे। बीते शुक्रवार को क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान रणवीर ने ऋषभ शेट्टी की खूब तारीफ की। उन्होंने 'कांतारा 3' में खुद काम करने की ख्वाहिश भी जताई। साथ ही फिल्म के एक सीन की नकल कर दी। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स रणवीर को धार्मिक भावनाएं आहत करने पर खरी-खोटी सुना रहे हैं।
There’s a reason why today’s actors should be kept away from promotions . They end up creating controversy 🤦♂️#Dhurandhar #RanveerSingh pic.twitter.com/ROynqG8YzG
विज्ञापन विज्ञापन— Matineeguy (@MKDJobsNew53) November 29, 2025
'कांतारा 3' में काम करने की जताई ख्वाहिश!
वायरल वीडियो में रणवीर सिंह फिल्म 'कांतारा' को लेकर एक्टर ऋषभ से कह रहे हैं, 'मैंने यह फिल्म थिएटर में देखी और आपकी परफॉर्मेंस बहुत ही शानदार लगी। खासकर वह सीन, जब वह फीमेल आपके शरीर में प्रवेश करती है'। इसके बाद रणवीर उस सीन की नकल करते हैं। इसके बाद लोगों से कहते हैं, 'क्या कोई मुझे 'कांतारा 3' में देखना चाहता है'। इसके बाद वे ऋषभ शेट्टी की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं, 'इस इंसान से कहिए'।
नेटिजन्स ने जताई नाराजगी
रणवीर के इस वीडियो पर नेटिजन्स प्रतिक्रिया देते हुए अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। अधिकांश यूजर्स रणवीर के इस तरह मिमिक्री करने पर आपत्ति जता रहे हैं और इसे अपमानजनक बता रहे हैं। साथ ही कह रहे हैं कि उन्होंने ऐसा करके दैव का अपमान किया है।
Dear @RanveerOfficial it's not a ghost it's a Demigod (Chavundi) ✅
— Filmy Kannada (@Filmy_Kannada_) November 29, 2025
You appreciate Rishab shetty for his acting that's good, but don't imitate like Demigod 🙌@shetty_rishab #KantaraChapter1 pic.twitter.com/ubFDJiSZC4
#AdityaDhar had done many good things in his life but giving stage to #RanveerSingh is not one of them.
— Kshitiz Bhardwaj (@KshitizCritic) November 29, 2025
Blud Literally mocked our Chamunda Devi, and Shame on #rishabhshetty that he didn't beat the shit out of him on stage. #Dhurandhar pic.twitter.com/hCnrh6pGXu
Dear @RanveerOfficial you don't know the difference between God and Ghost ....🤦🤦🤦
— Agasthya ᵀᵒˣᶦᶜ (@sachi_1933) November 29, 2025
Chavundi is Goddess not ghost ..🙏
And you literally mocking on big stage..🤦#KantaraChapter1 #RanveerSingh pic.twitter.com/SXV3HZdUfq
Dear @RanveerOfficial you don't know the difference between God and Ghost ....🤦🤦🤦
— Agasthya ᵀᵒˣᶦᶜ (@sachi_1933) November 29, 2025
Chavundi is Goddess not ghost ..🙏
And you literally mocking on big stage..🤦#KantaraChapter1 #RanveerSingh pic.twitter.com/SXV3HZdUfq
Ranveer's reaction to the Kantara scene really felt unnecessary and disrespectful pic.twitter.com/yQeffCofZk
— Nandan (@nandan_333) November 29, 2025