‘धुरंधर’ की सफलता के बीच राकेश बेदी को एयरपोर्ट पर मिला फैन, फिल्म को लेकर कही ये बात; जमील जमाली का हुआ कायल
Rakesh Bedi Meet With Fan: ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना के बाद अगर किसी एक्टर की सबसे ज्यादा तारीफ हो रही है, तो वो राकेश बेदी हैं। अब राकेश बेदी को एयरपोर्ट पर एक फैन मिल गया, जानिए उस फैन ने फिल्म और जमील जमाली के किरदार को लेकर क्या कुछ कहा…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्मी प्रशंसकों पर इस समय रणवीर सिंह स्टारर स्पाई-थ्रिलर ‘धुरंधर’ का नशा छाया हुआ है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। दर्शकों से लेकर सेलेब्स तक फिल्म की कहानी और कास्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में कई बड़े स्टार्स के बीच अभिनेता राकेश बेदी के अभिनय की काफी प्रशंसा हो रही है। इस बीच राकेश बेदी को एयरपोर्ट पर ‘धुरंधर’ का एक फैन मिल गया। जानिए इसके बाद प्रशंसक और राकेश बेदी के बीच हुई क्या बातचीत।
राकेश बेदी की एक्टिंग का कायल हुआ फैन
अभिनेता राकेश बेदी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राकेश बेदी ने बताया कि वो एयरपोर्ट पर हैं और यहां उन्हें ‘धुरंधर’ का एक प्रशंसक मिला। वीडियो में राकेश बेदी बताते हैं कि मैं दिल्ली से मुंबई जा रहा हूं और अभी एयरपोर्ट पर हूं। इस दौरान मुझे एक शख्स मिले हैं, जिन्होंने धुरंधर देखी है। इसके बाद फैन वीडियो में कहता है कि मैंने फर्स्ट डे फर्स्ट शो ‘धुरंधर’ देखी। हम लोग तीन महीने से इंतजार कर रहे थे कि जल्दी 5 दिसंबर आए और हम आईमैक्स में ‘धुरंधर’ देखें। इसके बाद पांच लोगों के हमारे पूरे ग्रुप ने फिल्म देखी। हम सभी आपके और आदित्य धर के बहुत बड़े फैन हैं। इसके बाद प्रशंसक राकेश बेदी के किरदार जमील जमाली के बारे में बात करते हुए एक्टर की जमकर तारीफ करता है। प्रशंसक ने कहा कि जमील जमाली के किरदार में आपने जो काम किया वो काबिल-ए-तारीफ है। अब पार्ट 2 का बेसब्री से इंतजर हो रहा है। इस पर राकेश बेदी ने बताया कि पार्ट 2 में उनका किरदार और भी खतरनाक होने वाला है।
विज्ञापन विज्ञापन
‘धुरंधर’ पर बन रहे मीम
इसी दौरान फैन ने बताया कि फिल्म के आने के बाद से हम लोग सिर्फ ‘धुरंधर’ के डायलॉग और सीन के मीम बना रहे हैं। इसमें भी सबसे ज्यादा मीम जमील जमाली के किरदार और एक्सप्रेशन के बन रहे हैं। इसके बाद प्रशंसक ने राकेश बेदी को कुछ मीम्स भी दिखाए।
बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही ‘धुरंधर’
‘धुरंधर’ की बात करें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। सिर्फ छह दिनों में ही फिल्म 179 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर चुकी है। जिस तरह से फिल्म आगे बढ़ रही है, उम्मीद है कि जल्द ही वो 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा भी पार कर जाएगी। फिल्म में सबसे ज्यादा तारीफ अक्षय खन्ना और राकेश बेदी के अभिनय की ही हो रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.