फिल्म ‘धुरंधर’ का नया गाना ‘गहरा हुआ’ रिलीज, रोमांटिक अंदाज में दिखे रणवीर सिंह और सारा अर्जुन
Gehra Hua Song Released: अभिनेता रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ का नया गाना 'गहरा हुआ' रिलीज हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। निर्माताओं ने आज शुक्रवार को फिल्म का नया गाना 'गहरा हुआ' रिलीज कर दिया है। इस गाने में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन का रोमांटिक अंदाज देखन को मिल रहा है।
रणवीर और सारा का दिखा रोमांटिक अंदाज
मेकर्स ने फिल्म 'धुरंधर' का नया गाना 'गहरा हुआ' रिलीज किया है। 3 मिनट 50 सेकेंड के इस गाने में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन पहले तो बाइक पर साथ में कहीं सैर करते दिख रहे हैं। फिर दोनों मॉल में भी रोमांटिक अंदाज में दिखते हैं। कई सीन्स हैं, जो दर्शकों का ध्यान खींचती नजर आ रही हैं।
RANVEER SINGH - JIO STUDIOS - ADITYA DHAR: 'DHURANDHAR' LOVE SONG OUT NOW... Singer #ArijitSingh and music composer #ShashwatSachdev come together for the soulful love track from #Dhurandhar... #GehraHua is now LIVE.
विज्ञापन विज्ञापन
🔗: https://t.co/ypgiw41nZb#JioStudios and… pic.twitter.com/SMnqcDfTa2 — taran adarsh (@taran_adarsh) November 28, 2025
गाने के बारे में
'गहरा हुआ' सॉन्ग की बात करें, तो इसे अरिजीत सिंह और अरमान खान ने मिलकर गाया है। वहीं इसे इरशाद कामिल ने लिखा है और शाश्वत सचदेव द्वारा कंपोज किया गया है। नेटिजंस इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने कहा कि अरिजीत सिंह का समय कभी नहीं खत्म होगा।
यह खबर भी पढ़ें: Zootopia 2 Box Office Collecton: ‘गुस्ताख इश्क’ से आगे निकली ‘जूटोपिया 2’, पहले दिन इतनी रही कमाई
कब रिलीज होगी फिल्म?
आदित्य धर द्वारा लिखित और निर्देशित ‘धुरंधर’ में एक भारी भरकम स्टारकास्ट नजर आने वाली है। इसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर माधवन और सारा अर्जुन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फिल्म की कहानी को लेकर अभी ज्यादा कुछ तो सामने नहीं आया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह एक स्पाई-थ्रिलर एक्शन फिल्म होगी।