फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dhurandhar Teaser X Review User like teaser and starcast Ranveer Singh look

Dhurandhar Teaser Review: रणवीर और अक्षय खन्ना के लुक के दीवाने हुए फैंस, जानें कैसा लगा 'धुरंधर' का पहला लुक

Sun, 06 Jul 2025 03:06 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 06 Jul 2025 03:06 PM IST
सार

Dhurandhar Teaser X Review: फिल्म 'धुरंधर' के पहले लुक पर दर्शकों ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पहला लुक और स्टारकास्ट के बारे में कई बातें लिखी हैं।

विज्ञापन
Dhurandhar Teaser X Review User like teaser and starcast Ranveer Singh look
रणवीर सिंह, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणवीर सिंह की अदाकारी वाली फिल्म 'धुरंधर' का पहला लुक रिलीज हो गया है। पहला लुक में सभी कलाकारों का अपना अलग अंदाज है। ऐसे में दर्शक सभी कलाकारों को लेकर कुछ न कुछ बोल रहे हैं। आइए जानते हैं कि दर्शकों को फिल्म का पहला लुक कैसा लगा है।

विज्ञापन

यूजर ने की पहला लुक और कलाकारों की तारीफ
'धुरंधर' का पहला लुक देख कर कई यूजर्स ने यूट्यूब पर प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा है 'फिल्म का पहला लुक इसके क्लाइमैक्स जैसा है। अंदाजा नहीं लगा सकता कि फिल्म कितनी अच्छी होगी।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'बहुत जबरदस्त कास्टिंग है। संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, रणवीर सिंह।'


विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शक को पसंद आया पहला लुक
पहले लुक की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा है 'आपकी मेहनत, सब्र, काबिलियत और यात्रा अपने आप में किसी फिल्म से कम नहीं है! यह सिनेमा और दर्शकों के प्रति आपके प्यार को दर्शाता है। लोकेश, शिव, ओजस और टीम को बधाई! रणवीर, संजू सर, अक्षय सर, मैडी सर, अर्जुन ने खुद को पीछे छोड़ दिया है।'
 

विज्ञापन

स्टारकास्ट की तारीफों के बांधे पुल
एक एक्स यूजर को फिल्म की पूरी कास्ट पसंद आई है। यूजर ने लिखा है 'धुरंधर से उम्मीदें हैं। स्टारकास्ट कमाल की है। मुझे सभी के लिए डिजाइन किए गए लुक बहुत पसंद आए। ऐसी जमीन से जुड़ी असल जिंदगी की कहानी पर पहले शायद कोई फिल्म नहीं बनी। मुझे उम्मीद है कि आदित्य धर इसे कामयाब बनाएंगे।'
 

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की तारीफ
एक यूजर ने पहले लुक में रणवीर सिंह की अदाकारी की तारीफ की है। उन्होंने लिखा है 'रणवीर सिंह। इस इंसान को अच्छी पटकथा और निर्देशक दीजिए। फिर इसे कोई नहीं रोक सकता।' एक दूसरे यूजर ने पहले लुक में अक्षय खन्ना की तारीफ की है। उन्होंने लिखा है 'अक्षय खन्ना की तारीफ में पोस्ट। दृश्यम। छावा। धुरंधर।'
 


 

फिल्म के बारे में
आपको बता दें कि रणवीर सिंह आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में मेकर्स ने'धुरंधर' का पहला लुक रिलीज कर दर्शकों को रणवीर के फैंस को तोहफा दिया है। धुरंधर में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिकाओं में हैं। खबरें हैं कि यह फिल्म पांच दिसंबर 2025 को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed