Dino Morea: सैफ अली खान की सीरीज ‘तांडव’ को लेकर डिनो मोरिया ये क्या कह गए, क्यों नहीं बनेगा दूसरा पार्ट?
फिल्म ‘राज’ से बॉलीवुड में जाना-माना नाम बने डिनो मोरिया अब भी फिल्मों, वेब सीरीज में अभिनय कर रहे हैं। वह कुछ समय पहले एक सीरीज ‘एंपायर’ में दिखे। एक हालिया इंटरव्यू में अपनी सीरीज के अगले सीजन को और सैफ अली खान की वेब सीरीज ‘तांडव 2’ को लेकर डिनो मोरिया ने बड़ी जानकारी दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जल्द ही डिनो मोरिया फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख के साथ कॉमेडी करते हुए नजर आएंगे। पिछले दिनों एक इंटरव्यू में अभिनेता ने अपने करियर को लेकर बातचीत की। इस दौरान डिनो मोरिया ने सैफ अली खान की वेब सीरीज ‘तांडव’ की भी चर्चा की। अभिनेता का कहना है कि इसका सीजन 2 बनना अब मुश्किल है। डिनो ने भी इस सीरीज में एक अहम किरदार निभाया था। साथ ही अपनी एक और सीरीज ‘एंपायर’ को लेकर भी अपडेट दिया है।
डिनो बोले नहीं बन पाएगी ‘तांडव 2’ सीरीज
पिंकविला से हाल ही में हुई एक बातचीत के दौरान डिनो मोरिया ने वेब सीरीज ‘तांडव’ को कमाल की सीरीज बताया है। वह कहते हैं, ‘ जब यह सीरीज बनी तो बहुत समस्या हुई। ‘तांडव’ की कहानी राजनीति पर आधारित थी। लेकिन इसका सीजन 2 बनाने की परमिशन मेकर्स को नहीं मिली है। वैसे वेब सीरीज बड़ी कमाल की थी, सैफ के साथ काम करके बहुत मजा आया।’
सीरीज तांडव में निभाया प्रोफेसर का किरदार
वेब सीरीज ‘तांडव’ में डिनो मोरिया ने प्रोफेसर जिगर संपत का किरदार किया था। वहीं सैफ अली खान ने समर प्रताप सिंह नाम के राज नेता की भूमिका निभाई। इस सीरीज पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा था। सीरीज जब रिलीज हुई तो काफी कंट्रोवर्सी इसके साथ जुड़ गई थी।
ये खबर भी पढ़ें: Dino Morea Bipasha Basu: बिपाशा से ब्रेकअप के बाद इस फिल्म में काम करना हो रहा था मुश्किल, डीनू ने कुबूली बात
एंपायर को लेकर भी जानकारी साझा की
डिनो मोरिया एक और वेब सीरीज ‘एंपायर’ में नजर आए थे, इसमें उन्होंने शायबानी खान का किरदार किया था। इस सीरीज के दूसरे सीजन के बारे में डिनो कहते हैं, ‘मेरे किरदार को सीरीज में काफी पसंद किया गया। वैसे इस सीरीज के भी कई सीजन बनाने की प्लानिंग थी। फिलहाल तो प्लान कैंसिल हो गया है। पता नहीं ऐसा क्यों हुआ लेकिन अभी ‘एंपायर 2’ भी नहीं बन रहा है।’