फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   director Prasanth Varma said he will work together with Ranveer Singh in Future as they are still in touch

Prasanth Varma: प्रशांत वर्मा ने जताई भविष्य में रणवीर संग काम करने की उम्मीद, कहा- अभी भी होती हैं बातें

Sat, 12 Oct 2024 04:55 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 12 Oct 2024 04:55 PM IST
विज्ञापन
director Prasanth Varma said he will work together with Ranveer Singh in Future as they are still in touch
प्रशांत वर्मा, रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विज्ञापन

अपनी पिछली रिलीज फिल्म 'हनुमान' से दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुए निर्देशक प्रशांत वर्मा ने हाल में ही अपनी आगामी फिल्म की घोषणा की है। उन्होंने 'महाकाली' नाम से अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं। इससे पहले निर्देशक ने रणवीर सिंह के साथ अपने प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। हालांकि, यह सफल नहीं हुआ था और अभिनेता ने बाद में मतभेद के बाद प्रोजेक्ट छोड़ दिया था। हाल ही में एक इंटरव्यू में, निर्देशक ने साझा किया है कि वह रणवीर के साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम करने को लेकर आशान्वित हैं। 

प्रशांत वर्मा ने जताई रणवीर संग काम करने की उम्मीद 
निर्देशक ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह अभिनेता के साथ अभी भी बातचीत कर रहे हैं और वह भविष्य में साथ काम करने की उम्मीद करते हैं। निर्देशक ने कहा कि उन्होंने अतीत में दोनों के बीच हुए मतभेदों को भुला दिया है। निर्देशक ने कहा, “रणवीर और मैं अभी भी एक-दूसरे से बात करते हैं। यह हमारे बीच सिर्फ विचारों का मतभेद था। बस इतना ही बात थी। ठीक है, चीजें सहीं नहीं बैठीं, लेकिन हम किसी दिन साथ काम करेंगे।”
विज्ञापन

Crazxy: तुम्बाड़ की छठी सालगिरह पर मेकर्स ने दिया नई फिल्म का तोहफा, अगले साल इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज
विज्ञापन
विज्ञापन

'राक्षस' के लिए साथ काम करने वाले थे रणवीर-प्रशांत
बता दें कि रणवीर सिंह हनुमान के निर्देशक प्रशांत वर्मा के साथ 'राक्षस' फिल्म में काम करने वाले थे, लेकिन चीजें सही तरीके से आकार नहीं ले सकीं और दोनों साथ काम नहीं कर पाए। इसके बाद दोनों ने एक संयुक्त बयान साझा करते हुए बताया था कि उनकी फिल्म, राक्षस, को रोक दिया गया है। वर्मा ने कहा था, “रणवीर की ऊर्जा और प्रतिभा मिलना दुर्लभ है। हम भविष्य में जल्द ही अपनी-अपनी ताकतों का साथ में प्रदर्शन करते नजर आएंगे।” वहीं, रणवीर सिंह ने कहा था, "प्रशांत एक बहुत ही खास प्रतिभा हैं। हम मिले और साथ में एक फिल्म के विचार पर विचार किया। उम्मीद है कि हम भविष्य में किसी रोमांचक प्रोजेक्ट पर साथ में काम करेंगे।"
Baby John: बेबी जॉन में खतरनाक खलनायक की भूमिका में दिखेंगे जैकी श्रॉफ, टीजर में लुक देखकर कांप जाएगी रूह
हाल में ही प्रशांत वर्मा ने की है आगामी फिल्म 'महाकाली' की घोषणा 
बात करें दोनों के वर्क फ्रंट की, तो रणवीर सिंह जल्द ही रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 से भी जुड़े हैं। वहीं, प्रशांत वर्मा की पिछली फिल्म 'हनुमान' एक बड़ी सफल फिल्म साबित हुई थी। इसके बाद निर्देशक ने अपनी आगामी फिल्म 'महाकाली' की घोषणा की है। इसके अलावा वो एक अनाम फिल्म पर भी काम कर रहे हैं, जिससे मशहूर अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण के बेटे मोक्षग्ना को लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा वो 'हनुमान' के सीक्वल, 'जय हनुमान' पर भी काम कर रहे हैं। 
Karwa Chauth Songs: करवाचौथ की थीम पर फिल्माए गए ये बॉलीवुड गानें, त्योहार को बना देंगे और भी खास

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed