26/11 हमले का सीन फिल्माते वक्त ‘धुरंधर’ के सेट पर ऐसा था माहौल, डोंगा भाई ने बताई पर्दे के पीछे की कहानी
Naveen Kaushik On Dhurandhar: ‘धुरंधर’ फिल्म में 26/11 मुंबई हमले के दर्द को भी दिखाया गया है। अब फिल्म में डोंगा भाई का किरदार निभाने वाले अभिनेता नवीन कौशिक ने इस सीन के दौरान फिल्म के सेट पर कैसा माहौल था, इसके बारे में खुलासा किया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ बताया…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर’ इन दिनों हर जगह छाई हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई कर रही है। वहीं फिल्म की कहानी से लेकर कलाकारों की एक्टिंग तक की जमकर तारीफ हो रही है। इस बीच फिल्म में डोंगा भाई का किरदार निभाने वाले अभिनेता नवीन कौशिक ने फिल्म के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि 26/11 आतंकी हमले के सीन को शूट करते समय सेट पर हर कोई हतप्रभ और हैरान रह गया था।
26/11 की कहानी सुनकर क्या था सेट पर माहौल
फिल्मीज्ञान से बात करते हुए नवीन कौशिक ने बताया कि जब 26/11 आंतकी हमले के सीन को फिल्म में रिकॉर्ड किया गया था, तब सेट पर मौजूद हर कोई शांत और हैरान रह गया। एक्टर ने बताया कि असल में इस सीन की पूरी रिकॉर्डिंग 45 मिनट की थी। निर्देशक आदित्य धर ने तय किया था कि जब इसे सुनाया जाएगा तो हर कलाकार सेट पर मौजूद रहेगा। ताकि इस घटना के दर्द और इसकी अहमियत को हर कोई समझ सके। यही हुआ भी, 45 मिनट की पूरी रिकॉर्डिंग को सुनने के बाद सेट पर रणवीर सिंह से लेकर अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना तक सेट पर मौजूद हर शख्स सुन्न रह गया था। हर कोई जहां था, वहीं रुक गया। सबकी आंखें नम थीं और हर कोई हैरान था। हालांकि, बाद में फिल्म में ये रिकॉर्डिंग सिर्फ 2 से 3 मिनट की ही है। लेकिन इसको देखने और सुनने के बाग सेट पर मौजूद हर व्यक्ति 15 मिनट के लिए सुन्न हो गया था।
विज्ञापन विज्ञापन
देश में घटी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है फिल्म
‘धुरंधर’ में देश में हुईं अलग-अलग घटनाओं को दिखाया गया है। इसमें कंधार हाईजैक से लेकर संसद पर हमला और 26/11 हमले तक को दिखाया गया है। फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और सभी के किरदार भी असल जिंदगी के किरदारों से ही लिए गए हैं।
सात दिनों में 200 करोड़ के पार हुई ‘धुरंधर’
आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म सात दिनों में 200 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार कर चुकी है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। दर्शकों को अब फिल्म के सेकेंड पार्ट का इंतजार है, जो 19 मार्च 2026 को रिलीज होना है।