Karan Johar: रणबीर और रणवीर के बीच में है ईगो क्लैश? करण जौहर ने बताई पूरी सच्चाई, बोले- ‘दोनों एक-दूसरे को…’
Ranbir Kapoor-Ranveer Singh: बॉलीवुड के दो स्टार्स रणबीर कपूर और रणवीर सिंह के बीच ईगो क्लैश है और दोनों के बीच स्टार पावर को लेकर अहंकार है। अब इन चर्चाओं पर करण जौहर ने पूरी सच्चाई बताई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रणबीर कपूर और रणवीर सिंह बॉलीवुड के दो नए सुपरस्टार हैं। दोनों ने अपने अभिनय से इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। फैंस दोनों की ही फिल्मों का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। हालांकि, दोनों को लेकर तरह-तरह की खबरें भी सामने आती रहती हैं। बीच में इन दोनों स्टार्स के बीच में ईगो क्लैश की खबरें भी सामने आई थीं। अब निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने इन खबरों और दोनों के बीच ईगो की लड़ाई को लेकर असलियत बताई है।
दोनों के बीच में कोई ईगो नहीं
बॉलीवुड हंगामा के साथ अपनी हालिया बातचीत में करण जौहर ने रणबीर कपूर और रणवीर सिंह के बीत ईगो क्लैश को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने इस बारे सच्चाई बताते हुए कहा, ‘हर कोई एक-दूसरे को बहुत समझता है। दोनों के बीच में कोई अहंकार नहीं है। यह सब उस नजर या लेंस से देखने का बहुत पुराना तरीका है। मैं नहीं देखता और मुझे यकीन है कि वे भी नहीं देखते हैं। मुझे नहीं लगता दोनों के बीच में किसी तरह का कोई ईगो है।’
दोनों एक-दूसरे के काम पर फीडबैक देते हैं
करण जौहर ने दोनों एक्टर्स के बीच एक-दूसरे को कॉम्प्लीमेंट देने और सलाह देने के समय को भी याद किया। निर्माता ने बताया कि कैसे दोनों ने एक-दूसरे की फिल्म के बाद उन्हें फीडबैक दिया। करण ने कहा, “मुझे याद है कि ‘ऐ दिल है मुश्किल’ देखने के बाद रणवीर सिंह मेरे घर आए और मुझे फिल्म को लेकर अपना व्यू बताया।जो कि वाकई में काफी कमाल था। फिर रणबीर ने मुझे ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ पर फीडबैक दिया। मुझे लगता है कि हम सभी किसी भी चीज से बढ़कर दोस्त हैं।”
रणबीर-रणवीर के साथ शॉपिंग करते हैं करण
करण जौहर ने दोनों एक्टर्स के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वो रणबीर और रणवीर के साथ समय बिताते हैं, शॉपिंग पर जाते हैं, पर्सनल लाइफ और इमोशंस को लेकर भी चर्चा करते हैं। इसके अलावा भी काफी कुछ है।
‘रामायण’ और ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगे रणबीर
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर इन दिनों अपनी एपिक सागा फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चओं में हैं। फिल्म में रणबीर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा रणबीर कपूर आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ लव एंड वॉर में भी नज़र आएंगे। इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ेंः Ramayana: ‘रामायण’ के सेट से सामने आईं इंद्र देव की तस्वीरें, कुणाल कपूर को देख फैंस बोले- ‘एकदम परफेक्ट’
‘धुरंधर’ में नजर आएंगे रणवीर सिंह
इसके अलावा अगर रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘धुरंधर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह एक्शन थ्रिलर ‘डॉन 3’ में भी नजर आएंगे। फिल्म की घोषणा 2023 में की गई थी, लेकिन अभी तक फ्लोर पर नहीं आई है।