फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ekta Kapoor Responses To Naagin 7 Editing Blunder Shares A Video Show Video Editor

Ekta Kapoor Viral Video: ‘नागिन’ के एडिटर से हुई चूक, यूजर्स बोले- ‘ये तो गया’; एकता ने दिया गजब रिस्पॉन्स

Tue, 05 May 2026 06:05 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 05 May 2026 06:05 PM IST
सार

Ekta Kapoor Viral Video: एकता कपूर के शो नागिन को अक्सर ट्रोल किया जाता है। अब ‘नागिन 7’ से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक सीन के बीच गलत एडिटिंग के चलते प्रोड्यूसर एकता कपूर को काफी ट्रोल किया जा रहा है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Ekta Kapoor Responses To Naagin 7 Editing Blunder Shares A Video Show Video Editor
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में एक यूजर ने ‘नागिन 7’ से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एडिटिंग में बड़ी गलती देखने को मिली। इस वीडियो के सामने आते ही लोग एकता कपूर को काफी ट्रोल कर रहे थे। अब इस मामले पर शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर का रिस्पॉन्स सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। 

विज्ञापन

क्या था पूरा मामला? 
हाल ही में एक यूजर ने ‘नागिन 7’ के एक एपिसोड का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में ए़़डिटिंग में ब्लंडर के चलते सीन के बीच में कुछ सेकंड्स के लिए ब्लू स्क्रीन दिख जाती है। वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया और लोग जमकर एकता कपूर को ट्रोल करने लगे।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vishaka (@vishaka_2772)

ट्रोलिंग्स का दिया ये जवाब
इतना सब होने के बाद एकता की भी नजर वीडियो पर पड़ी और उन्होंने मजाकिया अंदाज में उन ट्रोलिंग्स का जवाब दिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मीम वीडियो शेयर किया, जिसमें शो का लीड किरदार ड्रैगन में बदलकर हंगामा करता दिख रहा था।

वीडियो के कैप्शन में लिखा था, ‘एकता मैम ‘नागिन’ के ब्लू स्क्रीन मिस्टेक के बाद थाईलैंड से ऑफिस आ रही हैं।’ इस पर एकता कपूर ने भी मजेदार अंदाज में जवाब दिया, ‘बिलकुल।’ 

वीडियो शेयर कर एडिटर का किया खुलासा
इसके कुछ देर बाद उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया। इसमें वे एडिटर का वीडियो बनाती हुई कह रही हैं, ‘विक्की जी से मिलिए। इनकी ब्लू स्क्रीन के चर्चे पूरी मुंबई में है।’

इसके बाद एकता ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘मैं अपनी जिंदगी से लवर बदल सकती हूं, लेकिन विक्की जी को नहीं बदल सकती। विक्की जी इस देश के सबसे अच्छे एडिटर हैं। जिन-जिन ने भी मेरी टीम को ट्रोल करने के लिए रील्स बनाई हैं, वो इनसे माफी मांगें। पिछले 20 वर्षों से हमने जो भी शो बनाया है, उसमें विक्की जी ने एडिटिंग की है। विक्की जी बेस्ट हैं।’

पहले भी मजाकिया अंदाज में दे चुकी हैं जवाब
बता दें कि इससे पहले भी शो के एक सीन को लेकर लोगों ने एकता को ट्रोल किया था और सीन को एआई बताया था। इसका भी जवाब एकता ने अपनी टीम के साथ वीडियो शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed