फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Explainer Dhurandhar And Uri The Surgical Strike Are Connected Is Ranveer Singh Character Died In Second Part

‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ से है ‘धुरंधर’ का कनेक्शन, दूसरे पार्ट में मर जाएगा रणवीर सिंह का किरदार? जानें सच

Sun, 07 Dec 2025 09:56 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sun, 07 Dec 2025 09:56 AM IST
सार

Dhurandhar-Uri:The Surgical Strike Connection: ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए अभी दो दिन ही हुए हैं। लेकिन फिल्म लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। अब नेटिजेंस का मानना है कि ‘धुरंधर’ आदित्य धर की पहली निर्देशित फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ से संबंधित है। यहां जानिए आखिर क्या है दोनों फिल्मों में कनेक्शन और क्यों हो रहीं ऐसी चर्चाएं… 

विज्ञापन
Explainer Dhurandhar And Uri The Surgical Strike Are Connected Is Ranveer Singh Character Died In Second Part
धुरंधर और उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निर्देशक आदित्य धर की नई फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। फिल्म ने शुरुआती दो दिनों में ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ‘धुरंधर’, ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के बाद आदित्य धर की दूसरी निर्देशित फिल्म है। उरी जहां सच्ची घटना पर आधारित फिल्म थी। वहीं ‘धुरंधर’ भी कई सच्ची घटनाओं से प्रेरित है, जिसमें कंधार हाईजैक से लेकर संसद पर हमला, पाकिस्तान-बलूच का विवाद और 26/11 आंतकी हमले तक का जिक्र मिलता है। ‘धुरंधर’ के ही अंत में मेकर्स ने फिल्म के सेकेंड पार्ट की भी घोषणा कर दी है। इसके बाद अब सोशल मीडिया पर एक नई चर्चा शुरू हो गई है, जिसमें ऐसा दावा किया जा रहा है कि ‘धुरंधर’ और ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ आपस में कनेक्ट हैं। साथ ही ऐसा दावा किया जा रहा है कि रणवीर सिंह के कैरेक्टर की सेकेंड पार्ट में मौत भी हो जाएगी। जानिए क्यों उठी ऐसी चर्चाएं…

विज्ञापन

‘धुरंधर’ और ‘उरी’ में संंबंध
‘उरी’ और ‘धुरंधर’ का कनेक्शन एक वायरल क्लिप के आधार पर किया जा रहा है। ये वायरल क्लिप ‘उरी’ फिल्म की है। दरअसल, ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में विक्की कौशल का किरदार विहान भारतीय वायु सेना की पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट सीरत कौर से मिलता है, जिनके आर्मी अफसर पति एक मिशन में शहीद हो चुके हैं। अब सोशल मीडिया पर ‘उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक’ की वायरल क्लिप में सीरत कौर का किरदार निभाने वाली कीर्ति कुल्हारी अपने पति का नाम बताती हैं। उनके शहीद हुए आर्मी अफसर पति का नाम जसकीरत सिंह रंगी है। वह पंजाब रेजिमेंट के थे और नौशेरा सेक्टर में घात लगाकर किए गए हमले में शहीद हो गए थे।

विज्ञापन

अब सोशल मीडिया पर नेटिजेंस का ऐसा दावा है कि शहीद आर्मी अफसर जसकीरत सिंह रंगी ‘धुरंधर’ के रणवीर सिंह ही हैं। ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड में भारत का घुसपैठिया बनने के लिए हमजा अली मजारी के नाम से रह रहे हैं। लेकिन नेटिजेंस का मानना है कि सेकेंड पार्ट में रणवीर सिंह ही जमकीरत सिंह रंगी निकलेंगे। जाहिर है कि ‘धुरंधर’ में कहीं पर भी रणवीर सिंह का असली नाम नहीं बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Explainer Dhurandhar And Uri The Surgical Strike Are Connected Is Ranveer Singh Character Died In Second Part
धुरंधर - फोटो : एक्स

रणवीर के किरदार की हो जाएगी मौत
फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह को रॉ की ओर से धुरंधर नाम के मिशन पर भेजा गया है। रणवीर के किरदार को आजीवन कारावास की सजा के कारण ऑपरेशन धुरंधर के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, ‘धुरंधर’ में रणवीर के किरदार के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है। वो कौन है, उसका नाम क्या है या वो कहां से आया है, इस बारे में ‘धुरंधर’ में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है। ऐसे में रणवीर सिंह के किरदार की बैक स्टोरी ‘धुरंधर’ के दूसरे पार्ट ‘रिवेंज’ में पता चलेगी, जो 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। अगर नेटिजेंस के दावे पर यकीन किया जाए तो दूसरे पार्ट में रणवीर सिंह के किरदार की मौत हो जाएगी। क्योंकि जसकीरत सिंह रंगी को उरी में शहीद दिखाया गया है। हालांकि, क्या सच में दोनों फिल्मों में कोई कनेक्शन है और रणवीर सिंह के किरदार की मौत होगी या नहीं इसका पता 19 मार्च 2026 को सेकेंड पार्ट ‘रिवेंज’ के रिलीज होने पर ही पता चलेगा।

यह खबर भी पढ़ेंः ‘धुरंधर के सेट पर कई एक्टर्स के नहीं थे मेकअप आर्टिस्ट’, राकेश बेदी ने बताया धर्मेंद्र के साथ कैसा था रिश्ता

Explainer Dhurandhar And Uri The Surgical Strike Are Connected Is Ranveer Singh Character Died In Second Part
धुरंधर - फोटो : सोशल मीडिया

दो दिनों में ही 50 करोड़ के पार हुई फिल्म
‘धुरंधर’ की बात करें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। पहले दिन 28.60 करोड़ रुपए के साथ अपनी शुरुआत करने वाली फिल्म ने दो दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और खबर लिखे जाने तक फिल्म 61.20 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। इसके रविवार रात तक और भी बढ़ने की उम्मीद है।

अक्षय खन्ना की हो रही तारीफ
‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म में सबसे ज्यादा तारीफ अक्षय खन्ना की हो रही है। अक्षय खन्ना ने फिल्म में रहमान डकैत का किरदार निभाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed