120 Bahadur: फरहान की फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचे ऋतिक-रणवीर, रेखा के जेस्चर ने जीता फैंस का दिल
120 Bahadur Movie Screening: फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर की स्क्रीनिंग के दौरान कई सारे सितारे पहुंचे। इस दौरान एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा भी बनारसी साड़ी में नजर आईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
स्क्रीनिंग के दौरान रेखा जब मीडिया के कैमरों के सामने पोज देने के लिए आईं तो उनके एक जेस्चर ने फैंस का दिल जीत लिया। दरअसल जब रेखा पोज दे रही थीं तो कुछ लोग उनके सामने से जा रहे थे तो रेखा ने उन्हें बेहद विनम्र तरीके से सामने से जाने दिया और उनके जाने तक का इंतजार करती रहीं। इसके बाद उन्होंने फिर से पैपराजी को पोज देना शुरू कर दिया।
फरहान अख्तर की फिल्म देखने के लिए अभिनेत्री काजोल भी पहुंचीं। काजोल के अलावा धनश्री वर्मा समेत ऋचा चड्ढा भी फिल्म की स्क्रीनिंग में नजर आईं।
फिल्म देखने कई सितारे पहुंचे
फिल्म की स्क्रीनिंग में कई सितारे पहुंचे। अभिनेत्री तब्बू, टाइगर श्रॉफ, करिश्मा तन्ना, सोनल चौहान समेत कई सितारे इस दौरान नजर आए। इस दैौरान फिल्म निर्देशक अभिषेक कपूर भी नजर आए।
ऋतिक रोशन-रणवीर सिंह भी पहुंचे
फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान फरहान अख्तर के साथ ऋतिक रोशन भी नजर आए। इसके अलावा रणवीर सिंह भी स्क्रीनिंग में पहुंचे।
स्क्रीनिंग के दौरान फरहान अख्तर और राशी खन्ना से बात करते हुए नजर आईं।
View this post on Instagram
फिल्म के बारे में
यह फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ की कहानी 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांग ला की लड़ाई पर आधारित है। इस लड़ाई में 13 कुमाऊं रेजिमेंट के लगभग 120 भारतीय सैनिकों ने मेजर शैतान सिंह भाटी के नेतृत्व में 3,000 से अधिक चीनी सैनिकों का बहादुरी से सामना किया था। अंतिम सांस तक अपनी चौकी की रक्षा की। फिल्म में फरहान मेजर शैतान सिंह भाटी के किरदार में ही नजर आएंगे।