{"_id":"66caf1cae306cb1a2b076f93","slug":"farhan-akhtar-revealed-why-he-replaced-shah-rukh-khan-with-ranveer-singh-for-his-upcoming-film-don-3-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farhan Akhtar: 'डॉन 3' को लेकर फरहान अख्तर ने किया खुलासा, इस वजह से फिल्म में रणवीर सिंह हुए शामिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Farhan Akhtar: 'डॉन 3' को लेकर फरहान अख्तर ने किया खुलासा, इस वजह से फिल्म में रणवीर सिंह हुए शामिल
Sun, 25 Aug 2024 02:27 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Sun, 25 Aug 2024 02:27 PM IST
सार
शाहरुख खान की लोकप्रिय 'डॉन' सीरीज के तीसरी किस्त में उनकी जगह रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं। इसे लेकर निर्देशक फरहान अख्तर ने हाल में ही बात की है।
विज्ञापन
फरहान अख्तर-रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस साल की शुरुआत में 'डॉन 3' की घोषणा की गई थी। फरहान अख्तर की इस फिल्म में रणवीर सिंह डॉन के किरदार में नजर आने वाले हैं।हाल में ही फरहान अख्तर ने फेय डिसूजा के साथ बातचीत में इस पर खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को लिखते समय उन्होंने शाहरुख को ही सोचकर ही शुरुआत की थी। हालांकि, फिर चीजें वैसे ही आगे बढ़ नहीं पाईं, जिसकी वजह से उन्हें बदलाव करना पड़ा।
विज्ञापन
शाहरुख के साथ ही कहानी बढ़ाना चाहते थे फरहान
मशहूर निर्देशक फरहान अख्तर ने कहा, "जब मैंने पहली बार डॉन 3 के बारे में सोचना शुरू किया, तो जाहिर है, मैंने शाहरुख के साथ कुछ लिखने के बारे में सोचा। हालांकि, हम कहानी को आगे बढ़ाने के लिए सही मोड़ नहीं ढूंढ पाए। इसके बाद मैंने सोचा कि मुझे इस बारे में फिर से सोचना चाहिए कि मैं फिल्म के साथ क्या करना चाहता हूं और पीछे की ओर जाना चाहिए।"
विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection: 400 करोड़ से एक कदम की दूरी पर है 'स्त्री 2', जानें फिल्म की अब तक की कमाई
विज्ञापन
नए सिरे से लिखी 'डॉन 3' की कहानी
निर्देशक ने आगे कहा कि वह इस कहानी पर नए सिरे से सोचने लगे। इस दौरान उन्हें ख्याल आया कि उन्हें डॉन को डॉन बनाने वाली कहानी की तरह ही कुछ अलग सोचना चाहिए। इसके बाद उन्होंने लिखा शुरू किया, तो उन्हें महसूस हुआ कि नई कहानी को दिखाने के लिए एक युवा अभिनेता की जरूरत होगी। फरहान ने आगे बताया कि उन्हें लगा कि रणवीर इस भूमिका के लिए सबसे बेहतर विकल्प होंगे। इस तरह से डॉन 3 में रणवीर सिंह की उपस्थिति दर्ज हुई।
जब फोटो खिंचवाने के बहाने से अभिनेत्री को किस करके भाग गया था लड़का
फिल्म में शोभिता धुलिपाला के आइटम नंबर की है अफवाह
इस फिल्म को लेकर एक अफवाह ये भी चल रही है कि इसमें अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला भी नजर आ सकती हैं। अफवाहों के मुताबिक, उनसे इस फिल्म में एक आइटम नंबर करने के लिए संपर्क किया गया है। हालांकि, इस पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने अब तक नहीं आई है। बात करें डॉन सीरीज की, तो इसकी दोनों भागों में शाहरुख खान नजर आए हैं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थीं।
'ए फ्लाइंग जट्ट' के आठ साल पूरे होने पर टाइगर श्रॉफ ने साझा की खास तस्वीर