फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   fighter actress Deepika Padukone opted out of the white lotus season 3 due to personal reasons as per reports

Deepika Padukone: 'द व्हाइट लोटस सीजन 3' का हिस्सा नहीं बनेंगी दीपिका पादुकोण? इस वजह से सीरीज से हुईं बाहर!

Sat, 17 Feb 2024 04:41 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 17 Feb 2024 04:41 PM IST
सार

दीपिका पादुकोण को लेकर कहा जा रहा था कि वे 'द व्हाइट लोटस सीजन 3' का हिस्सा बनेंगी, लेकिन अब इसके कलाकारों में अभिनेत्री के शामिल होने पर आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
fighter actress Deepika Padukone opted out of the white lotus season 3 due to personal reasons as per reports
द व्हाइट लोटस 3 - दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एमी विजेता शो 'द व्हाइट लोटस' ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दूसरे सीजन ने भी दमदार सफलता हासिल की, जिसका प्रीमियर अक्तूबर 2022 में हुआ था। वहीं अब तीसरे सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, जिसका प्रीमियर 2025 में कई बड़े सितारों के साथ होगा। वहीं खबर आई थी कि बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी इस सीरीज का हिस्सा बनेंगी और कूलिज, नताशा रोथवेल, एलेक्जेंड्रा डैडारियो जैसे कई कलाकारों के साथ काम करेंगी। हालांकि, अब दीपिका पादुकोण के इस सीरीज का हिस्सा बनने पर आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

साल के अंत में होगी शूटिंग
पहला सीजन माउई में शूट किया गया था। वहीं, दूसरे सीजन की शूटिंग सिसिली में की गई थी। 'द व्हाइट लोटस' के तीसरे सीजन की शूटिंग थाईलैंड में होनी है, लेकिन अब सवाल पैदा हो रहे हैं कि क्या दीपिका इस साल के अंत में थाईलैंड में कलाकारों और क्रू में शामिल होंगी? वहीं अब खबर आ रही है कि दीपिका पादुकोण व्यक्तिगत कारणों से इस सीरीज से बाहर हो सकती हैं।
Jackky Bhagnani: एक्टर के बाद प्रोड्यूसर बने जैकी भगनानी, पिता वासु भगनानी की विरासत को बढ़ाया आगे

विज्ञापन
विज्ञापन

कलाकारों में शामिल नहीं होंगी दीपिका
हालांकि, अभी तक न तो दीपिका या प्रोडक्शन के किसी भी व्यक्ति ने पहले सीरीज में उनकी भूमिका की पुष्टि की थी, इसलिए उनके सीरीज से बाहर होने की खबरों पर भी पूरी तरह से मुहर नहीं लगी है। पहले रिपोर्ट्स के अनुसार, सीरीज में दीपिका के शामिल होने की पुष्टि की गई थी। वहीं, हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका पादुकोण व्यक्तिगत कारणों से इस साल के अंत में थाईलैंड में कलाकारों और क्रू में शामिल नहीं हो सकती हैं, जिस वजह से वे इस सीरीज का हिस्सा नहीं बनेंगी।
Rakul Preet Singh: रकुल ने बचपन में ही ठान लिया था अभिनय की दुनिया में आना, संघर्षों से गुजरकर पूरा किया इरादा

विज्ञापन

बाफ्टा पुरस्कार में शामिल होंगी दीपिका
वहीं बात करें दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की तो हाल ही में वे 'फाइटर' में नजर आईं, जिसमें ऋतिक रोशन, अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर जैसे कई कलाकार थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं अब दीपिका एक बार फिर देश का नाम बढ़ाती नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, अब उन्हें '77वें बाफ्टा पुरस्कार' में बतौर प्रेजेंटेटर बुलाया गया है। दीपिका 18 फरवरी, 2024 को लंदन में होने जा रहे इस पुरस्कार समारोह का हिस्सा बनने जा रही हैं। दीपिका, डेविड बेकहम, दुआ लीपा और केट ब्लैंचेट के साथ '77 वें बाफ्टा' पुरस्कार में मंच साझा करती नजर आएंगी।
Gajra Kottary: मशहूर लेखिका गजरा ने रणवीर के विज्ञापन को बताया सही, बोलीं, टीवी कहानियां वाकई गर्त में जा रहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed