फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   film jigra actress Alia Bhatt was seen coming out of the film set know about her upcoming movies

Alia Bhatt: फिल्म के सेट से बाहर आती दिखीं आलिया भट्ट, काले रंग की ड्रेस से प्रशंसकों को बनाया दीवाना

Mon, 08 Apr 2024 10:42 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 08 Apr 2024 10:42 AM IST
सार

आलिया भट्ट फिल्म के सेट से बाहर निकल रही थी, तभी पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स के बीच घूम रहा है।

विज्ञापन
film jigra actress Alia Bhatt was seen coming out of the film set know about her upcoming movies
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट रविवार रात एक फिल्म के सेट पर दिखाई दीं। वे इन दिनों मुंबई में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। आलिया शूटिंग में पूरी तरह से व्यस्त हैं। उनके सेट से बाहर निकलकर अपनी कार की ओर जाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


काले रंग के कपड़ों में मुस्कुराती दिखीं आलिया
आलिया भट्ट फिल्म के सेट से बाहर निकल रही थी, तभी पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स के बीच घूम रहा है। इस मौके पर आलिया भट्टा एक काले रंग की ड्रेस में नजर आईं। वे खिलखिलाती हुई दिखाई दे रही थीं। उन्होंने काली पैंट के ऊपर काला टॉप पहना हुआ था। साथ ही एक काले रंग का श्रग भी पहना हुआ था।
विज्ञापन


'जिगरा' की शूटिंग खत्म
आलिया भट्ट के पास फिल्मों की झड़ी लगी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म 'जिगरा' की शूटिंग खत्म की थी। इस फिल्म का निर्देशन वासन बाला ने किया हैं। इस फिल्म में उनके साथ वेदांग रैना भी नजर आएंगे। वे इससे पहले फिल्म 'द आर्चीज' में नजर आए थे। फिल्म 27 सितंबर, 2024 को रिलीज होगी। बीते दिनों आलिया भट्ट को लेकर एक खबर भी चली थी कि वे गुरिंदर चड्ढा के साथ काम करने वाली हैं। बाद में खुद गुरिंदर ने इस खबर का खंडन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर दिखेगी रणवीर और आलिया की जोड़ी
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की जोड़ी एक बार फिर से देखने को मिलेगी। दोनों एक साथ फिल्म 'बैजू बावरा' में नजर आएंगे। आलिया की आने वाली फिल्मों की सूची में वाईआरअफ की एक स्पाई यूनिवर्स फिल्म भी है। इसके अलावा वे निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में अभिनेता विक्की कौशल और रणबीर कपूर भी काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed