बिग बॉस में आईं आकांक्षा, गौरव संग पत्नी हुईं रोमांटिक; फैंस बोले, 'शादी के इतने वर्षों बाद भी...'
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का नया प्रोमो आया है। इसमें देखा जा सकता है कि घर में नए शख्स की एंट्री हुई है। इन्हें देख कर सब उत्साहित हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
गौरव की पत्नी को लेकर उत्साहित थे कंटेस्टेंट
गौरव खन्ना कई महीनों से बिग बॉस के हाउस में हैं। कई बार उन्होंने शो में अपनी पत्नी के बारे में बातें कीं। उन्होंने बताया कि वह पिता बनना चाहते हैं हालांकि उनकी पत्नी इसके लिए तैयार नहीं है। ऐसे में लोग गौरव की पत्नी को लेकर उत्साहित थे।
प्रोमो में देखा जा सकता है कि गौरव खन्ना उदास रहते हैं। ऐसे में उनकी पत्नी शो में आती हैं और उन्हें उनके नाम से बुलाती हैं। इस पर वह खुश हो जाते हैं। दोनों एक दूसरे को गले लगाते हैं और चूमते हैं। आकांक्षा कहती हैं 'बिग बॉस रिलीज कर दो वरना मैं गौरव को एडल्ट वाली पप्पी दूंगी।' इस पर अमाल मलिक कहते हैं 'हां कर दो।'
आकांक्षा के शो में आते ही मालती चाहर, अमाल मलिक और अशनूर कौर खुशी से झूम उठते हैं। सभी तालियां बजाते हैं। नए प्रोमो पर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा है 'गौरव के साथ-साथ हम भी खुश हुए।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'नजर मत लगाना प्लीज।' एक और यूजर ने लिखा 'शादी के कई साल बाद भी गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड जैसे हैं।'
गौरव खन्ना के बारे में
गौरव खन्ना टीवी एक्टर और मॉडल हैं। वह शो 'अनुपमा' में नजर आते थे। वह 'यह प्यार ना होगा कम' और 'सेलेब्रेटी मास्टर शेफ' का हिस्सा रहे।