फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   gulshan devaiah will play kulashekara role in Movie Kantara Chapter 1 Rishab Shetty Movie

Kantara: ऋषभ शेट्टी की 'कांतार चैप्टर 1' में गुलशन देवैया की एंट्री, निभाएंगे अहम भूमिका, लुक हुआ रिवील

Tue, 19 Aug 2025 01:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 19 Aug 2025 01:13 PM IST
सार

Kantara Chapter 1: साल 2022 में आई ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' का प्रीक्वल आने वाला है। इस फिल्म में गुलशन देवैया भी नजर आएंगे। फिल्म से उनका लुक सामने आया है। 

विज्ञापन
gulshan devaiah will play kulashekara role in Movie Kantara Chapter 1 Rishab Shetty Movie
गुलशन देवैया - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

ऋषभ शेट्टी की साल 2022 में आई फिल्म 'कांतारा' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर प्रदर्शन किया। दर्शकों को फिल्म खूब पसंद आई। अब इस फिल्म का प्रीक्वल आ रहा है। फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' को लेकर दर्शक उत्साहित हैं। इस फिल्म में एक्टर गुलशन देवैया की एंट्री हो गई है। आज मंगलवार को मेकर्स ने एक्टर का लुक रिवील किया है।

विज्ञापन

सिंहासन पर बैठे दिखे गुलशन देवैया
होम्बले फिल्म्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इसमें गुलशन देवैया का लुक रिवील किया गया है। गुलशन देवेया कुलशेखर की भूमिका अदा करेंगे। जारी किए गए पोस्टर में वे दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। उनके सिर पर मुकुट सजा है और किसी राजा की वेशभूषा में वे सिंहासन पर विराजमान हैं। पोस्टर हिंदी, अंग्रेजी के अलावा अन्य साउथ भाषाओं में भी रिलीज किया गया है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Hombale Films (@hombalefilms)


विज्ञापन
विज्ञापन

नेटिजन्स ने जताई खुशी
गुलशन दैवेया के लुक पर नेटिजन्स की जबर्दस्त प्रतिक्रिया आ रही है। गुलशन को देख फिल्म के प्रति दर्शकों का एक्साइटमेंट बढ़ गया है। एक यूजर ने लिखा, 'अपना गुल्लू, कुलशेखर बनकर छा गया'। एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'जबर्दस्त कास्टिंग'। एक यूजर ने लिखा, 'आपको फिल्म का हिस्सा बनते देख खुशी हो रही है'।

Huma Qureshi: हुमा कुरैशी ने आखिर क्यों लिया निर्माता बनने का फैसला, बोलीं- 'अवसरों की कमी...'

विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'कांतार'
गुलशन देवैया चर्चित एक्टर हैं। उन्हें शैतान, हेट स्टोरी , गोलियों की रासलीला राम-लीला, कमांडो 3 और बधाई दो जैसी फिल्मों में देखा गया है। अब 'कांतारा' के जरिए वे कन्नड़ फिल्मों में डेब्यू कर रहे हैं। बात करें फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' की तो यह 02 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'कांतारा' (2022) बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही है। ऋषभ शेट्टी ने इस फिल्म को लिखा था और डायरेक्ट भी उन्होंने किया था। 2022 में इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed