सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   guru randhawa azul song controversy users are trolling him for comparing school girls to alcohol

Guru Randhawa: 'अजुल' को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आए गुरु रंधावा, लोगों ने गाने को बताया घिनौना

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 28 Aug 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Guru Randhawa Azul Controversy: पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा अपने नए गाने 'अजुल' को लेकर मुसीबत में पड़ गए हैं। सिंगर को उनके गाने के लिए सोशल मीडिया पर काफी हेट कमेंट्स का सामना करना पड़ रहा है।

guru randhawa azul song controversy users are trolling him for comparing school girls to alcohol
गुरु रंधावा - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के बड़े सिंगर गुरु रंधावा अपने नए गाने ‘अजुल’ को लेकर इन दिनों विवादों में हैं। एक तरफ जहां गाना रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गया, वहीं अब सोशल मीडिया पर इसके कंटेंट को लेकर एक बड़ा वर्ग आपत्ति जता रहा है। आरोप है कि म्यूजिक वीडियो में स्कूल गर्ल्स की छवि के साथ खिलवाड़ किया गया है और उनकी तुलना शराब ब्रांड्स से की गई है। इसी के लिए अब सिंगर को लोगों की तरफ से आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos


गाने को कंटेंट को लेकर उठे सवाल
‘अजुल’ में गुरु रंधावा एक फोटोग्राफर बने हैं, जो एक गर्ल्स स्कूल में क्लास फोटो खींचने पहुंचते हैं। यूजर्स की मानें तो जहां गाने में मासूमियत और सादगी दिखाई जानी चाहिए थी, वहां उन्हें अश्लीलता और भड़काऊ विजुअल्स दिखाई दिए। वीडियो में दिख रही सभी महिलाएं व्यस्क हैं, लेकिन उन्हें स्कूल की लड़कियों के रूप में दिखाया गया है। यही बात दर्शकों को खटक गई और आरोप लगा कि इस तरह के सीन युवाओं पर गलत असर डाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Shamita Shetty: ‘दो लोगों की तुलना करना बेवकूफी है’, बहन शिल्पा शेट्टी से होने वाले कंपैरिजन पर बोलीं शमिता

ट्रोलर्स के निशाने पर आए सिंगर
सोशल मीडिया पर ‘अजुल’ को लेकर तीखी बहस छिड़ गई है। एक यूजर ने लिखा, 'अजुल का वायरल होना अजीब है, जबकि लोग इस बात को नजरअंदाज कर रहे हैं कि गुरु रंधावा ने स्कूली लड़कियों की तुलना शराब से की। पीडोफिलिया को बढ़ावा देना सिर्फ अजीब बात नहीं, बल्कि घिनौना है। फिर भी, वह दूसरों को नीचा दिखाते हुए खुद बहुत ऊंचे और ताकतवर बन जाते हैं।'
 
वहीं एक और यूजर ने सिंगर की क्लास लगा दी। उन्होंने वीडियो जारी करते हुए कहा, 'ये देखकर हैरानी हुई कि 2025 में भी लोग सोशल मीडिया के प्रभाव को गंभीरता से नहीं लेते। बच्चे इसे देखकर क्या सोचेंगे?' कितनी आसानी से पीडोफाइल बर्ताव को नॉर्मल बनाया जा रहा है।'
 
गुरु रंधावा ने साधी चुप्पी
गाने के ट्रेंडिंग में आने पर जहां सिंगर ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया वहीं उन्होंने इस मामले को लेकर फिलहाल कुछ नहीं कहा है। इन आरोपों पर उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

View this post on Instagram

A post shared by Guru Randhawa (@gururandhawa)




कब रिलीज हुआ गाना? 
आपको बता दें ये गाना 6 अगस्त को रिलीज हुआ था। गुरु ने 9 अगस्त को वीडियो की लीड डांसर के साथ एक फोटो शेयर की थी, जिसे तमन्ना भाटिया ने लाइक किया था। गुरु रंधावा ने गाने की शूटिंग का एक क्लिप शेयर किया था, जिसे वरुण धवन और मृणाल ठाकुर ने लाइक किया था। 

View this post on Instagram

A post shared by Guru Randhawa (@gururandhawa)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed