फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Heeramandi Celeb Review by Alia Bhatt Vicky Kaushal Vijay Varma bollywood stars Sanjay Leela Bhansali Series

Heeramandi: बिब्बोजान-मल्लिकाजान-आलमजेब-फरदीन की अदाओं के दीवाने हुए बॉलीवुड सितारे, 'हीरामंडी' है शानदार...

Fri, 03 May 2024 12:30 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 03 May 2024 12:30 PM IST
सार

सीरीज 'हीरामंडी' लेकर बॉलीवुड की अभिनेत्री आलिया भट्ट, विक्की कौशल, विजय वर्मा के अलावा कई सितारों ने बांधे 'हीरामंडी' की तारीफों के पुल। इन सितारों ने सीरीज को लेकर अपना शानदार रिव्यू दिया है।

विज्ञापन
Heeramandi Celeb Review by Alia Bhatt Vicky Kaushal Vijay Varma bollywood stars Sanjay Leela Bhansali Series
हीरामंडी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

निर्देशक संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित पहली वेब सीरीज 1 मई को ठीक 1.30 बजे दोपहर में नेटफ्लिक्स पर जारी की जा चुकी है। यह सीरीज दर्शकों के अलावा बॉलीवुड सितारों के बीच भी जमकर चर्चा में रही। इस सीरीज से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुया है, जिसमें आलिया भट्ट, विक्की कौशल, विजय वर्मा के अलावा कई सितारे 'हीरामंडी द डॉयमंड बाजार' की तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


'हीरामंडी'
'हीरामंडी' की कहानी 1920 से शुरू होती है, लाहौर के उस इलाके से जहां तवायफें रानियां हैं। ये भंसाली का संसार है जहां सेट्स से लेकर उनके किरदारों के आउटफिट लाजवाब दिखे। हीरामंडी पर राज करती हैं मल्लकिजान (मनिषा कोइराला)। बिब्बोजान के किरदार में अदिति राव हैदरी का दिलकश अंदाज सभी को पसंद आ रहा है, वहीं आलमजेब की नादानियां भी दर्शकों को लुभा रही हैं। फरदीन (सोनाक्षी सिन्हा) का बेबाक अंदाज सभी को हैरान कर गया।
विज्ञापन



आलिया भट्ट
संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज 'हीरामंडी' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए, जिन्होंने अपने अंदाज में 'हीरामंडी' की तारीफों के पुल बांधे। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट निर्देशक भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में अहम रोल अदा कर चुकी हैं। 'हीरामंडी' को लेकर आलिया ने कहा, ''नेटफ्लिक्स- जहां पर आप भंसाली सर की कलाकारी देख सकेंगे। मैं इसे घंटों तक देखने के लिए काफी उत्साहित हूं।''
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)



हीरामंडी की बांधे तारीफों के पुल
विक्की कौशल ने 'हीरामंडी' को लेकर कहा, ''जो दुनिया संजय सर बनाते हैं वैसा कोई ओर नहीं कर सकता।'' विक्की के अलावा विजय वर्मा ने सीरीज को लेकर सिर्फ दो शब्द कहे 'शानदार ड्रामा'। अभिनेत्री वामिका गब्बी ने सीरीज की तारीफ को एक शब्द में बयां किया 'चमकदार'। शांतनु माहेश्वरी ने कहा, ''हैट्सऑफ सर, ऐसा काम तो सिर्फ संजय सर ही करवा सकते हैं।'' फिल्म अभिनेता शर्मन जोशी ने सीरीज को 'बिलकुल जादुई' बताया। 



संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' वेब सीरीज के अभीतक 8 एपिसोड ही नेटफ्लिक्स पर जारी किए गए हैं। इसमें मनिषा कोइराला ने मल्लिकाजान, ऋचा चड्ढा ने लज्जो का किरदार, सोनाक्षी सिन्हा ने फरदीन, शर्मिन सहगल ने आलमजेब और अदिति राव हैदरी ने बिब्बोजान का किरदार बखूबी निभाया है। यह सीरीज 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। 
Yami Gautam: यामी गौतम ने अपनी फिल्मों को लेकर बयां किया सच, बोलीं-खुदको फिल्मों में देखना....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed