{"_id":"69fc9edd833dd9adaf06441b","slug":"desert-warrior-budget-is-1400-crore-rupees-earned-only-6-crore-became-worlds-biggest-box-office-flop-2026-05-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘डेजर्ट वॉरियर’ बनी अब तक की सबसे बड़ी फ्लॉप; 1400 करोड़ की लागत से बनी, बॉक्स ऑफिस पर कमाए मात्र 6 करोड़","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
‘डेजर्ट वॉरियर’ बनी अब तक की सबसे बड़ी फ्लॉप; 1400 करोड़ की लागत से बनी, बॉक्स ऑफिस पर कमाए मात्र 6 करोड़
Thu, 07 May 2026 07:47 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Thu, 07 May 2026 07:47 PM IST
सार
Saudi Film Collection: सऊदी अरब में लगभग 1400 करोड़ रुपये की लागत से एक फिल्म बनी। दुनियाभर में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी निराश किया। बताया जाता है कि यह फिल्म इतिहास की सबसे ज्यादा फ्लॉप फिल्म बनी।
विज्ञापन
डेजर्ट वॉरियर
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनियाभर के कई देश ज्यादा लागत वाली बेहतरीन फिल्में बना रहे हैं। जहां भारत में 'वाराणसी' और 'रामायण' जैसी बड़े बजट की फिल्में बन रही हैं। वहीं चीन ने भी अपनी पहली अरब-डॉलर की ब्लॉकबस्टर फिल्म, 'ने जा 2' बनाई है। इसी तरह से सऊदी अरब ने भी बड़े बजट की फिल्म बनाई। इसमें हॉलीवुड के भी सितारे शामिल थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई। यह इतिहास की सबसे बड़ी बॉक्स-ऑफिस फ्लॉप बन गई।
विज्ञापन
डेजर्ट वॉरियर
- फोटो : एक्स
फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट
नवंबर 2021 में, सऊदी की प्रोडक्शन कंपनी, एमबीसी स्टूडियो ने 'डेजर्ट वॉरियर' नाम की एक फिल्म का एलान किया। इस फिल्म का मकसद सऊदी फिल्म इंडस्ट्री में नई जान डालना था। इसको कई प्रोडक्शन हाउस ने मिलकर बनाया। इसका निर्देशन रूपर्ट वायट ने किया। सातवीं सदी के अरब पर आधारित इस फिल्म की कहानी राजकुमारी हिंद और सम्राट किसरा के बीच की लड़ाई पर केंद्रित है। इस फिल्म में एंथनी मैकी और बेन किंग्सले ने अभिनय किया।

हर फिल्म से जुड़ी याद को इस तरह संभालते हैं प्रभास, निजी तौर पर देखते हैं अपना फिल्मी सफर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेजर्ट वॉरियर
- फोटो : एक्स
बड़े पैमाने पर की गई तैयारी
इस फिल्म के लिए सऊदी अरब में विदेश से एक टीम बुलाई गई थी, ताकि वे स्थानीय लोगों को ट्रेनिंग दे सकें। इसका नतीजा यह हुआ कि सेट पर हर दिन 400-500 लोग मौजूद रहते थे। कलाकारों की फीस और लंबे समय तक चले प्रोडक्शन की वजह से इस फिल्म का बजट बढ़ कर 150 मिलियन डॉलर (1400 करोड़ रुपये) तक पहुंच गया। 2025 में ज्यूरिख फिल्म फेस्टिवल में रिलीज होने से पहले, यह फिल्म 2 साल से भी ज्यादा समय तक पोस्ट-प्रोडक्शन में रही। अप्रैल 2026 में इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज किया गया।

'डेजर्ट वॉरियर' कलेक्शन
यह फिल्म न सिर्फ संयुक्त राज्य अमेरिका में, बल्कि सऊदी अरब में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में पूरी तरह से नाकाम रही। उत्तरी अमेरिका में, इसने 1010 सिनेमाघरों से सिर्फ 472 हजार डॉलर कमाए। सऊदी अरब में इसने सिर्फ 87 हजार डॉलर कमाए। बाकी मध्य पूर्व से इसने 140 हजार डॉलर से भी कम कमाए। शुरुआती दो हफ्तों के बाद फिल्म बंद हो गई। इस तरह से इसने दुनिया भर में सिर्फ 665 हजार डॉलर (लगभग 6 करोड़ रुपये) कमाए, जो इसकी प्रोडक्शन लागत का 0.4% से भी कम है। फिल्म को 99.6% का नुकसान हुआ है। इतिहास में ये सबसे बड़ा नुकसान है।