‘ऑब्सेशन’ की भारत में शानदार कमाई पर डायरेक्टर करी बार्कर हैरान; कहा- ‘मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी’
Obsession Movie: हॉरर-ड्रामा फिल्म ‘ऑब्सेशन’ इन दिनों दुनियाभर में धूम मचा रही है। खास बात ये है कि कम बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में भी शानदार प्रदर्शन किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म के डायरेक्टर करी बार्कर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें इस बात की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि उनकी फिल्म इतनी बड़ी हिट बन जाएगी, खासकर भारत में। इसी बात पर डायरेक्टर ने अपने विचार रखे हैं।
मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी
करी बार्कर ने कहा, ‘मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि ‘ऑब्सेशन’ भारत में इतनी बड़ी हिट होगी। सच कहूं तो मुझे कहीं भी इसके इतने बड़े हिट होने की उम्मीद नहीं थी। आप बस यही चाहते हैं कि आपकी फिल्म लोगों को पसंद आए, लेकिन जो हो रहा है, उस पर यकीन करना मुश्किल है।’
उन्होंने आगे कहा, ‘हमने यह फिल्म बहुत कम बजट में बनाई थी। इसलिए इसे जो पहचान और प्यार मिल रहा है, वो मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।’
‘ऑब्सेशन’ फिल्म का कलेक्शन
भारत में इस फिल्म ने 78 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, जिससे सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है। फिल्म को लेकर फैंस अलग-अलग थ्योरी और मीम्स भी बना रहे हैं।
दुनियाभर में भी ‘ऑब्सेशन’ ने शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं फिल्म ने ग्लोबली 200 मिलियन डॉलर (करीब 2240 करोड़ रुपये) से ज्यादा की कमाई कर ली है, जिससे यह फोकस फीचर्स की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।
हॉरर फिल्मों में बनाया रिकॉर्ड
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अमेरिका में ही 161 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली है। चौथे वीकेंड पर भी फिल्म ने शानदार पकड़ बनाए रखी और करीब 25.6 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया, जो हॉरर फिल्मों के लिए एक रिकॉर्ड माना जा रहा है।
कुल मिलाकर, ‘ऑब्सेशन’ ने यह साबित कर दिया है कि अच्छी कहानी और दमदार कंटेंट के दम पर छोटी फिल्म भी बड़ी सफलता हासिल कर सकती है।
ये भी पढ़ें- Mirzapur The Movie: पोस्टर्स में दिखा गुड्डू, मुन्ना और कालीन भैया का खतरनाक अंदाज, उत्साहित हुए फैंस
हॉलीवुड हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ एक सुपरनैचुरल साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म है। फिल्म की कहानी बेयर नाम के एक व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक म्यूजिक स्टोर में काम करता है।‘ऑब्सेशन’ को करी बार्कर ने लिखा और निर्देशित किया है।