शादी की खबर पर मुहर लगने के बाद जेंडाया ने टॉम के साथ साझा की रोमांटिक तस्वीरें; रोम में कर रहे प्रमोशन
Tom Holland Zendaya Romantic Photos: टॉम हॉलैंड की शादी की पुष्टि करने के बाद आज जेंडया ने रोम से सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों की इतनी खूबसूरत तस्वीरें देखकर फैंस बेहद खुश हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉलीवुड के मशहूर कपल टॉम हॉलैंड और जेंडया ने आखिरकार अपनी शादी की पुष्टि कर दी है। दोनों ने काफी समय तक अपने रिश्ते और शादी को छुपाकर रखा था, लेकिन हाल ही में टॉम हॉलैंड ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है।
जेंडया ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। इनमें से एक सेल्फी में टॉम हॉलैंड उन्हें प्यार से किस हुए नजर आ रहे हैं। इस रोमांटिक फोटो को देखकर फैंस बेहद खुश हैं।
टॉम ने भी एक ब्लैक-एंड-व्हाइट फोटो शेयर की, जिसमें दोनों छत पर एक-दूसरे का हाथ पकड़े हंसते हुए दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में दोनों का लुक काफी शानदार है।
टॉम हॉलैंड ने 'एस्क्वायर' मैगजीन को दिए इंटरव्यू में बताया कि इंटरनेट पर उनकी शादी की कुछ AI द्वारा बनाई गई तस्वीरें वायरल हो रही थीं। इन नकली तस्वीरों को देखकर टॉम की दादी को लगा कि उन्हें शादी में नहीं बुलाया गया।

जब इंटरव्यू में टॉम से पूछा गया कि क्या उन्हें अपने परिवार को समझाना पड़ा, तो उन्होंने कहा, 'नहीं, क्योंकि वे सब शादी में मौजूद थे।' इस तरह टॉम ने साफ कर दिया कि उनकी शादी सच में हो चुकी है। इससे पहले मार्च में जेंडया के स्टाइलिस्ट लॉ रोच ने भी कहा था कि दोनों की शादी हो चुकी है।

टॉम और जेंडया पहली बार 2017 में फिल्म 'स्पाइडर-मैन: होमकमिंग' के सेट पर मिले थे। अभी दोनों अपनी दो बड़ी फिल्मों- क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' और 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के प्रमोशन में जुटे हैं। 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें: बुधवार को कितनी हुई दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की कमाई? जानें आज 13वें दिन का कलेक्शन