सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Gigi and Bella Hadid Mother Yolanda Hadid Engaged To Real Estate Developer Randy Kendrick According To Reports

सुपर मॉडल जीजी हदीद की मांं योलान्डा ने 62 साल की उम्र में की सगाई, चौंक गए फैंस; जानिए कौन है मंगेतर?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 25 Jun 2026 09:31 AM IST
विज्ञापन
सार

Yolanda Hadid Engaged: सुपरमॉडल जीजी हदीदी और बेला हदीदी की मां योलान्डा किसी जमाने में भी खुद भी माॅडल रही थीं। हाल ही में उनकी सगाई की खबर सामने आई है। 62 साल की उम्र में वह तीसरी बार अपना घर बसाने वाली हैं।

Gigi and Bella Hadid Mother Yolanda Hadid Engaged To Real Estate Developer Randy Kendrick According To Reports
जीजी के साथ मां योलान्डा हदीद - फोटो : इंस्टाग्राम@gigihadid
विज्ञापन

विस्तार

योलान्डा हदीद की सगाई की खबर ने फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स को चौंका दिया। दरअसल, उन्होंने अपने नए रिश्ते को दुनिया से अब तक छिपाकर रखा था। खबर है कि उन्होंने बिजनेसमैन रैंडी केंड्रिक से सगाई की है। बता दें इससे पहले उन्होंने जोसेफ जिंगोली से सगाई की थी, लेकिन यह कुछ समय बाद टूट गई थी। 

दुनिया से छिपाकर रखा अपना रिश्ता
टीएमजेड के मुताबिक रैंडी केंड्रिक ने इस सप्ताह के शुरुआत में योलान्डा को प्रपोज किया। योलान्डा ने भी उनका प्रपोजल स्वीकार कर लिया। इस सगाई की खबर ने अब फैंस, सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। दरअसल, अब तक रैंडी केंड्रिक और योलान्डा की डेटिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं रैंडी केंड्रिक?
योलान्डा के मंगेतर रैंडी केंड्रिक रियल एस्टेट से जुड़े बिजनेसमैन हैं। वह कई कंपनियों के फाउंडर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर हैं। योलान्डा और रैंडी को एक-दो बार ही पब्लिक प्लेस पर साथ देखा गया था लेकिन इनके रिलेशनशिप में होने की अटकलें कभी नहीं लगीं। यही कारण है कि इनकी सगाई की कभी सभी के लिए सरप्राइज की तरह थी। 

योलान्डा का दो बार हो चुका है तलाक 
रैंडी केंड्रिक, योलान्डा हदीद के चौथे पार्टनर हैं। इससे पहले उन्होंने बिजनेसमैन  जोसेफ जिंगोली से सगाई की थी जो ज्यादा दिन नहीं चली, इनकी राहें जल्द ही जुदा हो गईं। बता दें कि योलान्डा के पहले दो तलाक भी हो चुके हैं। उन्होंने 1994 में मोहम्मद हदीदी के साथ शादी की, इनका तलाक साल 2000 में हुआ। इन दोनों के तीन बच्चे हैं, जीजी, बेला और अनवर। आगे चलकर योलान्डा ने साल 2011 में म्यूजिक प्रोड्यूसर डेविड फोस्टर से शादी की, लेकिन साल 2017 में इनका भी तलाक हो गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed