सब्सक्राइब करें

कोरियन फिल्म में काम करने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं अनुष्का सेन, 'जेजू ओले' में मिला ये किरदार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 23 Jun 2026 02:56 PM IST
सार

Anushka Sen: एक्ट्रेस अनुष्का सेन जल्द ही कोरियन फिल्म 'जेजू ओले' में अहम किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। उन्होंने फिल्म में काम करने के अनुभव के बारे में बताया है।

विज्ञापन
Anushka Sen becomes the first Indian actor to lead a South Korean film Jeju Olle
अनुष्का सेन - फोटो : इंस्टाग्राम@anushkasen0408
एक्ट्रेस अनुष्का सेन ने बड़ी अपलब्धि हासिल की है। वह साउथ कोरियन फिल्म में लीड रोल निभाने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस बनने वाली हैं। 23 साल की यह स्टार आने वाली रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा 'जेजू ओले' में लीड रोल निभाएंगी, जो भारत और साउथ कोरिया के बीच एक सांस्कृतिक सहयोग है।
Anushka Sen becomes the first Indian actor to lead a South Korean film Jeju Olle
अनुष्का सेन - फोटो : इंस्टाग्राम@anushkasen0408
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म में अनुष्का ने अलीशा का किरदार निभाया है, जो अपनी बहन को खोने के दुख से उबरने की कोशिश करते हुए साउथ कोरिया के खूबसूरत जेजू आइलैंड पर पहुंचती है। जब वह अपनी भावनाओं को समझने और अपनी जिंदगी को फिर से संवारने की कोशिश करती है, तो उसका सिंगर-सॉन्गराइटर सुनवू (जिसे कोरियन एक्टर कांग ह्युंग-सेओक ने निभाया है) के साथ एक रिश्ता बन जाता है। फिल्म की कहानी जेजू आइलैंड की खूबसूरत लोकेशन पर आधारित है।
Anushka Sen becomes the first Indian actor to lead a South Korean film Jeju Olle
अनुष्का सेन - फोटो : इंस्टाग्राम@anushkasen0408
कोरियन इंडस्ट्री के बारे में की बात
हाल ही में, अनुष्का ने 'द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया' से फिल्म में काम करने के अपने अनुभव, साउथ कोरिया के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे जुड़ाव और एक नई एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम के दौरान आई चुनौतियों के बारे में बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sen becomes the first Indian actor to lead a South Korean film Jeju Olle
अनुष्का सेन - फोटो : इंस्टाग्राम@anushkasen0408
अनुष्का को पसंद हैं कोरियन फिल्में
इस प्रोजेक्ट के महत्व पर बात करते हुए, उन्होंने कहा कि 'जेजू ओले' का महत्व इसलिए और भी ज्यादा है क्योंकि यह एक रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा है, जिसे वह हमेशा से पसंद करती रही हैं।
विज्ञापन
Anushka Sen becomes the first Indian actor to lead a South Korean film Jeju Olle
अनुष्का सेन - फोटो : इंस्टाग्राम@anushkasen0408
सच हुआ सपना
अनुष्का ने बताया कि उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान के-ड्रामा देखना शुरू किया था। समय के साथ, उन्हें कोरियन कहानी कहने के अंदाज से प्यार हो गया और अक्सर वह ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का सपना देखती थीं।
उन्होंने कहा कि 'जेजू ओले' जैसी फिल्म में लीड रोल निभाना, किसी सपने के सच होने जैसा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed