सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Harry Potter Series Trailer Fans Gave Reaction Says Its Nostalgic

‘हैरी पॉटर’ का ट्रेलर देख इमोशनल हुए फैंस, याद आए पुराने एक्टर्स; ट्रोलिंग से भी नहीं बच पाई सीरीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 26 Mar 2026 07:58 AM IST
विज्ञापन
सार

Harry Potter Series Trailer Fans Reaction: ‘हैरी पॉटर’ फिल्म की अपनी अलग ही फैन फॉलोइंग दुनिया भर में है। अब यह सीरीज के रूप में फैंस के सामने आने वाला है। इस सीरीज का ट्रेलर भी सामने आ चुका है। इस पर फैंस क्या रिएक्शन दे रहे हैं? जानिए। 

Harry Potter Series Trailer Fans Gave Reaction Says Its Nostalgic
'हैरी पॉटर' सीरीज के ट्रेलर पर फैंस ने दिए रिएक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम@harrypotter
विज्ञापन

विस्तार

‘हैरी पॉटर’ एक नाम नहीं है, यह दुनिया भर में मौजूद लाखों बच्चों का बचपन का साथी रहा है। यह बच्चे आज बड़े हो चुके हैं लेकिन हैरी पॉटर उनकी यादों का हिस्सा है। ‘हैरी पॉटर’ की बुक्स, फिल्में आज भी उन फैंस के जेहन में बसी हैं। जल्द ही ‘हैरी पाॅटर’ सीरीज भी आने वाली है। इस सीरीज का ट्रेलर देखकर फैंस काफी खुश हैं। इसके ट्रेलर पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं कुछ फैंस निराश भी हैं। 

Trending Videos


खुशी में फैंस की आंखें हुई नम 
‘हैरी पॉटर’ सीरीज का ट्रेलर देखकर फैंस खुशी से झूम उठे। हैरी पॉटर, हरमाइनी ग्रेंजर और रॉन वीज्ली को देखकर उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई। हॉगवर्ट्स की जादुई दुनिया देखकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • एक यूजर ने ट्रेलर पर रिएक्शन देते हुए लिखा, ‘इसमें हैरी पॉटर की फिल्मों जैसा ही अहसास छिपा है। बहुत पुरानी यादें ताजा हो गईं। मैं बहुत उत्साहित हूं।’
  • एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘मुझे यकीन है कि सिर्फ मैं ही ऐसा महसूस नहीं कर रहा हूं। मुझे खुशी और अपनापन महसूस हो रहा है। हम सच में पुराने समय को बहुत याद करते हैं। ऐसा सिर्फ इसलिए नहीं है कि हम बड़े हो गए हैं, बल्कि इसलिए है कि दुनिया बदल गई है। लोग बदल गए हैं। लेकिन हॉगवर्ट्स नहीं बदला, वह वैसा का वैसा ही है। यह कितना शानदार है, इसकी हर छोटी-बड़ी बात कमाल की है।’
  • एक अन्य फैन ने भी खुशी जाहिर करते हुए कमेंट किया, ‘मैं तो बहुत ज्यादा इंप्रेस हूं। मेरी आंखों में आंसू क्यों आ रहे हैं। हैरी पॉटर को वापस लाने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।’    

Harry Potter Series Trailer Fans Gave Reaction Says Its Nostalgic
हैरी पॉटर टीवी सीरीज की स्टार कास्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@harrypotter
फिल्म हैरी पॉटर के एक्टर्स भी फैंस को याद आए
एक तरफ ‘हैरी पॉटर’ के फैंस खुश हैं, वहीं कुछ लोगों को सीरीज के रूप में इसे लाने का फायदा सही नहीं लगा। वह पुराने ही एक्टर्स को हैरी पाॅटर की बेस्ट कास्ट बनाते हैं।
  • एक यूजर ने कमेंट किया, ‘ओरिजिनल की बराबरी कोई नहीं कर सकता। कोई नहीं। कभी नहीं।’
  • इसी तरह एक अन्य यूजर ने रीमेक को गलत बताया। वह लिखते हैं, ‘मुझे यह समझ नहीं आता कि उस चीज को रीमेक करने का क्या मतलब है जिसने पहले ही इतिहास रच दिया है। इसके बजाय, दूसरे किरदारों की कहानी बनाइए। ओरिजिनल किरदारों ने हमारा दिल जीत लिया है। मैं हैग्रिड या पिटन को किसी और चेहरे में नहीं देख सकता। यह वैसा नहीं रहेगा, यहां तक कि भावनात्मक रूप से भी नहीं।’ 
  • आखिर में एक फैन ने कहा, ‘हैरी पॉटर तो बस एक ही है, वो है डैनियल रैडक्लिफ।’ 

यूजर्स ने ट्रेलर और सीरीज को ट्रोल भी किया 
कुछ फैंस ने सीरीज ‘हैरी पॉटर’ का ट्रेलर देखकर इसे ट्रोल भी किया है। वह इसे देखकर काफी निराश हैं। 

  • एक यूजर ने लिखा, ‘कुछ भी नया नहीं है। यह सब बस पैसे और लालच के चक्कर में किया जा रहा है।’
  • एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘माफ कीजिए लेकिन यह कास्टिंग मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही है। स्नेप का अजीब हेयरस्टाइल? मुझे यह वाइब बिल्कुल भी समझ नहीं आ रही। हैग्रिड भी कुछ अजीब लग रहे हैं, उनमें वह अपनापन और दमदार मौजूदगी कहां है? और मैलफॉय तो बिल्कुल ही गलत लग रहे हैं, उनमें वह तेज-तर्रार और घमंडी अंदाज कहां है? यह कोई नफरत नहीं है, मैं बस उलझन में हूं।’ 
  • एक यूजर तो बहुत निराश है। वह कमेंट करता है, ‘मैं इतना निराश क्यों हूं। मेरा तो बस मन कर रहा है कि ट्रेलर को म्यूट कर दूं और उसकी जगह ओरिजिनल म्यूजिक चला लूं।’ 


कब रिलीज होगी सीरीज? 

मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज के साथ ही बताया है कि 'हैरी पॉटर' सीरीज कब रिलीज होगी। यह सीरीज इस साल के आखिर में फैंस को देखने को मिलेगी। क्रिसमस के मौके पर इसको रिलीज किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed