सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Singer Rihanna Home Firing Incident Accused Woman Says She Is Not Guilty

रिहाना फायरिंग मामले में नया मोड़, आरोपी महिला ने कोर्ट ने दिया बड़ा बयान; जानें अब तक केस में क्या हुआ?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 26 Mar 2026 11:13 AM IST
विज्ञापन
सार

Singer Rihanna Home Firing Incident Row: हॉलीवुड सिंगर रिहाना के घर के पास हुई फायरिंग मामले में नया अपडेट सामने आया है। आरोपी महिला ने अपने बचाव, पक्ष में नई बात कोर्ट में कही है।

Singer Rihanna Home Firing Incident Accused Woman Says She Is Not Guilty
रिहाना - फोटो : इंस्टाग्राम@badgalriri
विज्ञापन

विस्तार

हॉलीवुड सिंगर रिहाना के बेवर्ली हिल्स स्थित घर के पास कुछ दिन पहले एक एक महिला ने 10 गोलियां चलाई थीं। इस महिला पर कोर्ट में केस चल रहा है। हाल ही में इस मामले पर आरोपी महिला ने अपना पक्ष रखा है। जानिए, रिहाना के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में क्या नया अपडेट आया है। 

Trending Videos


आरोपी महिला ने अपने पक्ष में क्या कहा? 
जिस महिला पर सिंगर रिहाना के घर पर गोली चलाने का आरोप लगा था, उसने कोर्ट में खुद को बेकसूर बताया है। पीपल मैगजीन के मुताबिक आरोपी महिला बुधवार को लॉस एंजिल्स की एक कोर्ट में पेश हुई। उसने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इसी महीने की शुरुआत में रिहाना के बेवर्ली हिल्स स्थित घर पर गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें आरोप महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 

Singer Rihanna Home Firing Incident Accused Woman Says She Is Not Guilty
सिंगर रिहाना - फोटो : इंस्टाग्राम@badgalriri

आरोप महिला को हो सकती है उम्रकैद
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी महिला पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं, इनमें हत्या की कोशिश, सेमी-ऑटोमैटिक हथियार से कई बार हमला करना और किसी रिहायशी इमारत पर गोली चलाना शामिल है। इस महिला को फिलहाल पुलिस हिरासत में रखा गया है। अगर वह दोषी पाई जाती है, तो उसे उम्रकैद की सजा हो सकती है।

अपराध का मकसद अब तक सामने नहीं आया 
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी महिला ने कथित तौर पर 8 मार्च को सिंगर रिहाना के घर के पास सेमी-ऑटोमैटिक राइफल से गोली चलाई। घटना के समय रिहाना, उनके पार्टनर और बच्चे घर के अंदर ही थे। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है। हालांकि बताया जा रहा है कि एक गोली घर की दीवार को भेदकर अंदर चली गई थी। घटनास्थल से भागने के बाद आरोपी महिला को पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया। 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी महिला का मकसद अभी तक साफ नहीं हो पाया है। जांचकर्ता उसके पुराने सोशल मीडिया पोस्ट की भी जांच कर रहे हैं, जिनमें कथित तौर पर सिंगर रिहाना का जिक्र किया गया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed