सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Hong Kong Action Film The Furious Releases Most Brutal Trailer After It You Forget Dhurandhar Animal And Marco

The Furious: दस 'धुरंधर' खा जाएगी यह फिल्म, ट्रेलर देख भूल जाएंगे 'एनिमल' और 'मार्को' का एक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Thu, 26 Mar 2026 09:59 AM IST
विज्ञापन
सार

The Furious Trailer Release: अगर आप एक्शन फिल्मों के शौकीन हैं, तो इस फिल्म को मत छोड़ियेगा। हांगकांग की एक्शन फिल्म ‘द फ्यूरियस’ का ट्रेलर देख आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां जानिए क्यों इस ट्रेलर को देखकर भूल जाएंगे ‘एनिमल’ और ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों का एक्शन…

Hong Kong Action Film The Furious Releases Most Brutal Trailer After It You Forget Dhurandhar Animal And Marco
द फ्यूरियस ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

सिनेमा में इन दिनों एक्शन फिल्मों का दौर चल रहा है। सिर्फ भारतीय सिनेमा में ही नहीं बल्कि वर्ल्ड सिनेमा में भी ब्रूटल एक्शन की होड़ चल रही है। अभी तक विध्वंसक एक्शन फिल्मों में ‘मार्को’, ‘एनिमल’ और ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों का जिक्र किया जाता रहा है। लेकिन अब एक ऐसी फिल्म आ रही है, जिसे देखकर आप इन सभी फिल्मों के एक्शन को भूल जाएंगे।

Trending Videos


ये फिल्म भारत के कई एक्शन हीरोज को अपने अंदर समेट लेगी। जी हां, हम बात कर रहे हैं हांगकांग की आगामी एक्शन फिल्म 'द फ्यूरियस' की। अभी फिल्म का ट्रेलर ही सामने आया है, लेकिन फिल्म के एक्शन को लेकर ये लगातार चर्चाओं में बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Hong Kong Action Film The Furious Releases Most Brutal Trailer After It You Forget Dhurandhar Animal And Marco
द फ्यूरियस ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
ट्रेलर में दिखी ये कहानी
फिल्म की कहानी वेई (शी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध समूह द्वारा अपहरण की गई अपनी बेटी की तलाश कर रहा है। वेई की मदद नवीन (तस्लीम) करता है, जो खुद के रहस्यों वाला एक पत्रकार है। दोनों मिलकर वेई की बेटी को बचाने के लिए आपराधिक दुनिया से लड़ते हैं।

2 मिनट 6 सेंकड के इस ट्रेलर में इतनी बर्बरता और क्रूरता देखने को मिली है कि आप ‘एनिमल’ के रणविजय और ‘धुरंधर’ के हमजा व रहमान डकैत की क्रूरता को भी रहम ही समझेंगे। इस फिल्म का एक्शन एक नहीं बल्कि दस-दस 'धुरंधर' जैसी फिल्मों पर भारी पड़ता है।

ट्रेलर में कई सीन ऐसे हैं, जिन्हें देखकर आपको वाकई लगेगा कि ये क्या देख लिया है। सिर्फ अपने क्रूर एक्शन को लेकर फिल्म चर्चा में बनी हुई है। अभी सिर्फ ट्रेलर रिलीज हुआ है, ‘द फ्यूरियस’ 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Hong Kong Action Film The Furious Releases Most Brutal Trailer After It You Forget Dhurandhar Animal And Marco
द फ्यूरियस ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
यह है फिल्म की कास्ट
केनजी तानिगाकी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में चीनी अभिनेता शी मियाओ और इंडोनेशियाई स्टार जो तस्लीम मुख्य भूमिका में हैं। कलाकारों में इंडोनेशियाई एक्शन फिल्मों की स्टार यायान रुहियान और थाई अभिनेत्री यानिन विस्मितानंदा भी शामिल हैं।

केनजी  तानिगाकी की निर्देशक के तौर पर यह सिर्फ तीसरी फिल्म है, लेकिन हांगकांग सिनेमा में वो एक तरह से दिग्गज हैं। उन्होंने फ्लैश पॉइंट, हिडन मैन, रेजिंग फायर और ट्वाइलाइट ऑफ द वॉरियर्स: वॉल्ड इन जैसी फिल्मों के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्म ब्लेड II के लिए स्टंट कोऑर्डिनेटर और फाइट कोरियोग्राफर के रूप में काम किया है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed