सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Hema Malini reacts to Dharmendra being snubbed at Oscars 2026 missing from the In Memoriam

Oscars 2026: क्या वाकई ऑस्कर में धर्मेंद्र को नहीं किया गया याद? हेमा मालिनी ने अब दिया रिएक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Mon, 16 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
सार

Dharmendra In Oscars 2026: ऑस्कर में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को याद नहीं किया गया। इस पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपनी राय रखी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?

Hema Malini reacts to Dharmendra being snubbed at Oscars 2026 missing from the In Memoriam
धर्मेंद्र, हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका में 15 मार्च को 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ। भारत में 16 मार्च को सुबह इसका प्रसारण हुआ। भारतीय फैंस ने भी इस प्रसारण का आनंद लिया। कई फैंस ने इस बात के लिए मायूसी जताई कि ऑस्कर 2026 में धर्मेंद्र का जिक्र नहीं हुआ। फैंस को लगा कि दिवंगत अभिनेता को नजरअंदाज किया गया है, हालांकि धर्मेंद्र और मनोज कुमार, दोनों ही ऑस्कर की वेबसाइट पर 'इन मेमोरियम' सेक्शन में शामिल थे। धर्मेंद्र का नाम न लिए जाने पर हेमा मालिनी ने अपनी बात रखी है।
Trending Videos

ऑस्कर में धर्मेंद्र को याद न किए जाने पर हेमा मालिनी ने रखी राय
हेमा मालिनी ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में कहा 'यह वाकई शर्म की बात है। उन्होंने एक ऐसे अभिनेता को नजरअंदाज किया, जो दुनिया के कई हिस्सों में, बहुत से लोगों के लिए, कई मायनों में अहम हैं। धर्मेंद्र हर जगह जाने-पहचाने जाते थे। उन्हें अपने जीवनकाल में कभी बहुत ज्यादा पुरस्कार नहीं मिले। उन्हें ऑस्कर की परवाह क्यों होनी चाहिए? हम दोनों ही, अपने देश में मिले प्यार से खुश थे। लेकिन अवॉर्ड हमेशा उनसे दूर ही रहे। यहां तक कि मुझे भी 'लाल पत्थर' और 'मीरा' में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए कोई अवॉर्ड नहीं मिला।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Hema Malini reacts to Dharmendra being snubbed at Oscars 2026 missing from the In Memoriam
अभिनेता धर्मेंद्र - फोटो : ट्विटर
ऑस्कर में धर्मेंद्र को किया गया नजरअंदाज
आपको बता दें कि हर साल ऑस्कर के मंच से दुनियाभर के महान कलाकारों को याद किया जाता है। इसी क्रम में हॉलीवुड के साथ बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र को भी श्रद्धांजलि मिलने का फैंस इंतजार कर रहे थे। भले ही उन्हें इवेंट में याद ना किया गया हो लेकिन ऑस्कर की वेबसाइट पर उनका नाम था।

The Great Grand Superhero Teaser: जारी हुआ 'द ग्रेट ग्रांड सुपरहीरो' का टीजर, नए किरदार में नजर आए जैकी श्रॉफ

Hema Malini reacts to Dharmendra being snubbed at Oscars 2026 missing from the In Memoriam
श्रीदेवी, इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्कर में याद किए गए कलाकार
बीते कई वर्षों से ऑस्कर बॉलीवुड के कलाकारों को मंच से याद करता आया है। इससे पहले नितिन चंद्रकांत देसाई, इरफान, भानु अथैया, श्रीदेवी और शशि कपूर जैसे कलाकारों को ऑस्कर ने अपने 'इन मेमोरियम' सेगमेंट में जगह दी थी। जिस वजह से धर्मेंद्र के फैंस को उनका नाम लिए जाने का इंतजार था।

कब हुआ था धर्मेंद्र का निधन?
ख्याल रहे कि धर्मेंद्र का पिछले साल 24 नवंबर को निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई कलाकार पहुंचे थे और उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed