अमेरिकन पॉप सिंगर और सॉन्ग राइटर टेलर स्विफ्ट के गानों को फैंस काफी पसंद करते हैं। वह जहां जाती हैं वहां पर अपनी आवाज का जादू बिखेर देती हैं। स्विफ्ट इन दिनों अपने कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में है। जो हाल ही में अर्जेंटीना के एस्टाडियो मोनुमेंट स्टेडियम में हुआ। सोशल मीडिया पर इस कॉन्सर्ट की तस्वीरे और वीडियो वायरल हो रहे है। टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट में एनएफएल स्टार ट्रैविस केल्स भी गर्लफ्रेंड को चीयर करने पहुंचे थे।
Taylor Swift: टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने लोगों की भीड़ में किया लिप किस, शादी की चर्चा हुई गर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बीच सिंगर का एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसके बाद उनकी पर्सनल लाइफ सुर्खियों में आ गई है। बीते दिनों खबर थी कि वह एनएफएल स्टार ट्रैविस केल्स को डेट कर रही हैं और शादी करने वाली हैं। अब इन खबरों पर खुद इस कपल से पक्की मुहर लगा दी है। दोनों का किस करते हुए वीडियो सामने आया है।
रविवार को अर्जेंटीना के एस्टाडियो मोनुमेंट स्टेडियम में हुए टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट में एनएफएल स्टार ट्रैविस केल्स भी गर्लफ्रेंड को चीयर करने पहुंचे थे। इस दौरान इस कपल ने लाखों लोगों की भीड़ के सामने लिप किस भी किया, जिसके बाद से दोनों की रिश्ते पर पक्की मुहर लग गई। दोनों को किस करता देख फैंस की भीड़ जोर-जोर से चिलाने लगी।
I think this is one of the cutest thing you will see on internet …… Evil Eyes Off ❤️❤️#TheErasTourArgentina #TaylorSwiftTheErasTour #TravisKelce#TaylorSwift pic.twitter.com/nXIBXPee5Y
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेलर स्विफ्ट के शो के करीब तीन घंटे तक ट्रैविस स्टेज के पीछे उनका इंतजार कर रहे थे। जब सिंगर की नजर उनपर पड़ी को वह भागकर उन्हें लगे लगाती है और फिर किस करती है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि ये कपल जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहा है।
आपको बता दें कि पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। 33 साल की टेलर स्विफ्ट इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में हॉलीवुड सिंगर सेलेना गोमेज और अमेरिकन सोशलिस्ट कड़ी टक्कर देती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 268 मिलियन के करीब प्रशंसकों की लिस्ट है। उन्होंने अब तक 11 ग्रैमी, 23 एमएम और 29 बिलबोर्ड, 40 अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड्स अपने नाम किए है।
यह भी पढ़ें: माधवन की सीरीज 'द रेलवे मेन' की अभी से बनी हाइप, शिव रवैल के निर्देशन की पहली परीक्षा