{"_id":"62512bf6ae2a3a77ce538554","slug":"jennifer-lopez-and-ben-affleck-are-engaged-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jennifer Lopez Engagement: जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक ने की दूसरी बार सगाई","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Jennifer Lopez Engagement: जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक ने की दूसरी बार सगाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:17 PM IST
विज्ञापन
जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इन दिनों शादी का मौसम चल रहा है और आम लोगों के साथ-साथ मनोरंजन जगत के सितारे भी एक के बाद एक शादी के बंधन में बंधते जा रहे हैं। 14 अप्रैल को आलिया और रणबीर शादी करने जा रहे हैं। वहीं हॉलीवुड से भी एक स्टार कपल ने सगाई कर ली है।
जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक ने कर ली सगाई
ये कपल कोई और नहीं बल्कि जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक हैं। दोनों कई साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। जेनिफर लोपेज ने अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया, जिससे दोनों की सगाई की खबरों की पुष्टि हो गई है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, मैं इसकी घोषणा करते हुए उत्साहित हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि दोनों ने कब सगाई की इसकी तारीफ अभी सामने नहीं आई है। दोनों को पार्टीज, इवेंट, रेड कार्पेट के अलावा एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते भी देखा गया है।
Trending Videos
तीन शादियां कर चुकी हैं जेनिफर लोपेज
बेन और जेनिफर ने साल 2002 में एक दूसरे को डेट किया था और दोनों की सगाई भी हो गई थी लेकिन दो साल बाद दोनों अलग हो गए थे। जेनिफर इससे पहले तीन बार शादी कर चुकी हैं। उन्होंने 1997 में ओजानी नोआ से शादी की थी जो एक साल बाद टूट गई थी। इसके बाद उन्होंने क्रिस जुड से साल 2001 में शादी की थी जो दो साल बाद टूट गई थी। जेनिफर ने तीसरी शादी मार्क एंथोनी से साल 2004 में रचाई थी और 10 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया था।
Major announcement!!!! https://t.co/G5oGxtX0z5 pic.twitter.com/HTIqbHMJ2M
— jlo 💍 (@JLo) April 9, 2022