सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Oscar Nominated Actress Ann Blyth Known For Her Role In Mildred Pierce Dies At 98

ऑस्कर-नॉमिनेटेड एन ब्लिथ का 98 साल की उम्र में निधन, इस फिल्म से मिली थी पहचान; जानें उनके जीवन के बारे में

Fri, 26 Jun 2026 01:42 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
सार

Ann Blyth Death: हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर एन ब्लिथ का 98 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने बुधवार को प्राकृतिक कारणों से अंतिम सांस ली।

विज्ञापन
Oscar Nominated Actress Ann Blyth Known For Her Role In Mildred Pierce Dies At 98
एन ब्लिथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एन ब्लिथ को खासतौर पर 1945 की फिल्म ‘मिलडर्ड पियर्सड’ में निभाए गए उनके किरदार ‘वेदा’ के लिए जाना जाता है। इस रोल के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन भी मिला था।

विज्ञापन

फिल्म, टीवी और म्यूजिक में लंबा करियर
एन ब्लिथ का करियर काफी लंबा और शानदार रहा। उन्होंने ब्रॉडवे, फिल्मों, म्यूजिकल्स, टीवी और ओपेरा में काम किया। वह एक बेहतरीन ओपेरा सिंगर भी थीं।

फिल्म ‘द ग्रेट कारुसो’ (1951) में उन्होंने मशहूर सिंगर मारियो लांजा के साथ काम किया और एक पॉपुलर गाना भी पेश किया। इसके अलावा वह ‘किस्मेट’, ‘रोस मैरी’ और ‘द स्टूडेंट प्रिंस’ जैसी फिल्मों में भी नजर आईं।

विज्ञापन

Oscar Nominated Actress Ann Blyth Known For Her Role In Mildred Pierce Dies At 98
एन ब्लिथ - फोटो : सोशल मीडिया

गंभीर हादसे के बाद भी नहीं छोड़ा हौसला
‘मिलडर्ड पियर्सड’ की शूटिंग खत्म होने के कुछ ही दिनों बाद एन एक स्लेजिंग एक्सीडेंट का शिकार हो गई थीं, जिसमें उनकी पीठ पर गंभीर चोट आई। उन्हें कई महीनों तक बॉडी कास्ट और व्हीलचेयर पर रहना पड़ा। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और 1946 के ऑस्कर अवॉर्ड्स में भी खास ड्रेस पहनकर शामिल हुईं।

Oscar Nominated Actress Ann Blyth Known For Her Role In Mildred Pierce Dies At 98
एन ब्लिथ - फोटो : सोशल मीडिया

बचपन से शुरू हुआ सफर
एन ब्लिथ का जन्म 16 अगस्त 1927 को न्यूयॉर्क में हुआ था। बचपन से ही उन्हें सिंगिंग और एक्टिंग का शौक था। उन्होंने सिर्फ 6 साल की उम्र में रेडियो पर गाना और कविता सुनाना शुरू कर दिया था। बाद में उन्होंने ब्रॉडवे पर काम किया और यहीं से उनके करियर को बड़ी पहचान मिली।

विज्ञापन

Oscar Nominated Actress Ann Blyth Known For Her Role In Mildred Pierce Dies At 98
एन ब्लिथ - फोटो : सोशल मीडिया
निजी जिंदगी के बारे में 
एन ने 1953 में जेम्स मैकनल्टी से शादी की थी और उनके पांच बच्चे हैं। उनके पति का निधन 2007 में हुआ था।

ये भी पढ़ें- क्या आने वाली है ‘बाहुबली 3’? प्रभास, राणा और अनुष्का ने दिया बड़ा हिंट; वायरल वीडियो देख उत्साहित हुए फैंस

एन ब्लिथ को हमेशा उनके शानदार अभिनय, म्यूजिक और लंबे करियर के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने हॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान बनाई, जो हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed