फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Priyanka Chopra announces new hollywood film The Bluff will act with actor karl urban releasing on netflix

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने की नई फिल्म 'द ब्लफ' की घोषणा, कार्ल अर्बन के साथ जमेगी अभिनेत्री की जोड़ी

Sat, 02 Mar 2024 11:18 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 02 Mar 2024 11:18 AM IST
सार

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने आधिकारिक तौर पर अपनी नई फिल्म 'द ब्लफ' की घोषणा कर दी है, जिसमें वे कार्ल अर्बन के साथ नजर आएंगी।

विज्ञापन
Priyanka Chopra announces new hollywood film The Bluff will act with actor karl urban releasing on netflix
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनके पास कई फिल्मों की लाइन लगी हुई है, वहीं अब अभिनेत्री ने अपनी एक और नई हॉलीवुड फिल्म की घोषणा कर दी है। प्रियंका ने आधिकारिक तौर पर अपनी नई मनोरंजक फिल्म 'द ब्लफ' की घोषणा कर दी है। हालांकि, बीते कुछ समय से ये खबरें सामने आ रही थीं कि अभिनेत्री ने यह फिल्म साइन की है, लेकिन अब उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए आधिकारिक तौर पर इस पर मुहर लगा दी। फिल्म में प्रियंका हॉलीवुड अभिनेता कार्ल अर्बन के साथ अभिनय करेंगी।

विज्ञापन


प्रियंका ने साझा किया पोस्ट
प्रियंका की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 'द ब्लफ' का निर्देशन फ्रैंक ई. फ्लावर्स करेंगे। हिट फिल्म 'बॉब मार्ले: वन लव' के सह-लेखन के बाद उन्हें लोकप्रियता मिली थी, इस फिल्म ने दुनिया भर में 120 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की थी। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट साझा किया और लिखा, 'कभी-कभी हमें आशा होती थी कि यदि हम जिंदा रहे और अच्छे रहे तो भगवान हमें समुद्री डाकू बनने की अनुमति देंगे।'
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

विज्ञापन
विज्ञापन

Anant-Radhika Pre Wedding: फंक्शन में क्रिस्टल गाउन में नजर आईं राधिका, कॉपी किया ब्लेक लाइवली का मेट गाला लुक

फिल्म की कहानी
वहीं बात करें 'द ब्लफ' की कहानी के बारे में तो यह 19वीं सदी के कैरेबियन पर आधारित है और एक पूर्व महिला समुद्री डाकू की कहानी है। प्रियंका चोपड़ा समुद्री डाकू की भूमिका निभाएंगी। फिल्म की कहानी परिवार की रक्षा करने के इर्द-गिर्द भी घूमती है। निर्माता फिल्म की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में शुरू करने की योजना बना रहे हैं। फिल्म का निर्माण एजीबीओ के एंथोनी रूसो, जो रूसो, एंजेला रूसो-ओटस्टोट और माइकल डिस्को द्वारा किया जाएगा।
Anant-Radhika Pre Wedding: प्री वेडिंग समारोह में छाए शाहरुख खान, शर्टलेस सूट ने खींचा लोगों का ध्यान

प्रियंका की आने वाली फिल्मों
वहीं बात करें प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्मों के बारे में तो 'द ब्लफ' के अलावा अभिनेत्री के पास कुछ हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स भी हैं, जिनमें जॉन सीना के साथ 'हेड ऑफ स्टेट' और 'सिटाडेल 2' शामिल हैं। प्रियंका अभिनेत्री आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जी ले जरा' के जरिए बॉलीवुड में भी वापसी करेंगी।
Tiger Shroff: 'बड़े मियां छोटे मियां स्टार' टाइगर श्रॉफ करना चाहते हैं नेगेटिव किरदार, अभिनेता ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed