फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Priyanka Chopra Confirms Citadel Season 2 Says But The Rest Of Series I Have No Idea

हॉलीवुड शो ‘सिटाडेल’ के दूसरे सीजन पर प्रियंका चोपड़ा ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए रूसो ब्रदर्स को लेकर क्या कहा?

Thu, 12 Feb 2026 08:47 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 12 Feb 2026 08:47 PM IST
सार

Priyanka Chopra On Citadel 2: प्रियंका चोपड़ा ने अपने हॉलीवुड शो ‘सिटाडेल’ के दूसरे सीजन को लेकर बड़ी जानकारी दी है। जानिए क्या है वो नई अपडेट…

विज्ञापन
Priyanka Chopra Confirms Citadel Season 2 Says But The Rest Of Series I Have No Idea
सिटाडेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों एसएस राजामौली की आगामी फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चाओं में हैं। हालांकि, फिल्म की रिलीज में अभी एक साल से भी ज्यादा का समय है। इस बीच अब प्रियंका ने अपने हॉलीवुड शो ‘सिटाडेल’ के दूसरे सीजन को लेकर बड़ी अपडेट साझा की है। साथ ही उन्होंने शो के भविष्य को लेकर भी बात की है।

विज्ञापन

बन रहा है दूसरा सीजन
वैरायटी के साथ बातचीत में प्रियंका चोपड़ा ने ये कंफर्म किया कि उनकी स्पाई-थ्रिलर सीरीज ‘सिटाडेल’ का दूसरा सीजन बन रहा है। एक्ट्रेस ने कहा कि सीजन 2 तो पक्का आएगा, लेकिन बाकी का क्या? मुझे कोई अंदाजा नहीं है। सच कहूं तो मैं पूछती भी नहीं। मैं काम पर जाती हूं, अपना काम करती हूं और चली जाती हूं।

विज्ञापन

प्रियंका को ऐसे ऑफर हुआ था शो
इस दौरान प्रियंका ने बताया कि कैसे रूसो ब्रदर्स ने उनसे इस सीरीज के लिए संपर्क किया था। उन्होंने कहा कि मैं रूसो ब्रदर्स की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। मेरे करियर और यहां तक के सफर में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। एक दिन जो ने मुझे टेक्स्ट मैसेज पर ही स्क्रिप्ट भेज दी। सचमुच टेक्स्ट मैसेज पर। उन्होंने कहा, 'इसे देखो।' यह उनका खास अंदाज है। आज चार साल बाद हम यहां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Priyanka Chopra Confirms Citadel Season 2 Says But The Rest Of Series I Have No Idea
सिटाडेल - फोटो : सोशल मीडिया

ग्लोबल यूनिवर्स बनाने की थी योजना
'सिटाडेल' का पहला सीजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ था। इसे छह एपिसोड के लिए लगभग 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर के कुल बजट के साथ सबसे महंगे टेलीविजन निर्माणों में से एक बताया गया था। हालांकि, शो को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं ही हासिल हुई थीं। इसके बाद भी इसका दूसरा सीजन अब निर्माण में है। हालांकि, जब इसकी घोषणा हुई थी तो मेकर्स का उद्देश्य इसका ग्लोबल यूनिवर्स बनाना था। जिसके तहत इटली के 'सिटाडेल: डायना' और भारत के 'सिटाडेल: हनी बनी' जैसे स्पिन-ऑफ बनाए जाने थे। हालांकि, इन दोनों को केवल एक सीजन के बाद ही रद्द कर दिया गया। लेकिन अब मेन शो का दूसरा सीजन बन रहा है।

यह खबर भी पढ़ेंः ‘गिन्नी वेड्स सन्नी 2’ का पहला लुक आया सामने, इस अंदाज में दिखे मेधा शंकर और अविनाश तिवारी; रिलीज डेट भी जारी

अगले साल रिलीज होगी प्रियंका की ‘वाराणसी’
‘सिटाडेल’ के दूसरे सीजन पर काम करने के अलावा प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ में भी काम कर रही हैं। यह एक बड़े बजट में बनने वाली फिल्म है। प्रियंका के अलावा उनके साथ इस फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म अगले साल 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed