सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Priyanka Chopra pays tribute to Marilyn Monroe on her birth centenary

प्रियंका चोपड़ा ने मर्लिन मुनरो को दी श्रद्धांजलि, जयंती पर किया याद; लिखा- 'आज वह 100 साल की हो...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 03 Jun 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Marilyn Monroe 100th Birth Anniversary: ग्लोबर स्टार प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड एक्ट्रेस मर्लिन मुनरो को उनकी जयंती पर याद किया। इसके साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए एक भावुक नोट भी लिखा है।

Priyanka Chopra pays tribute to Marilyn Monroe on her birth centenary
प्रियंका चोपड़ा और मर्लिन मुनरो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मर्लिन मुनरो के 100वें जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस ने उन्हें सोशल मीडिया पर याद किया है। प्रियंका ने मर्लिन मुनरो की लाल रंग की ड्रेस वाली एक खूबसूरत फोटो शेयर की और उनके लिए एक खास संदेश लिखा।

प्रियंका ने शेयर की तस्वीर, लिखा भावुक नोट
प्रियंका ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मर्लिन मुनरो को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आज वह 100 साल की हो गई होतीं।' इसके साथ उन्होंने कई लाल दिल वाले इमोजी भी बनाए। प्रियंका की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और दुनिया भर के फैंस इसे पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन थीं मर्लिन मुनरो?
मर्लिन मुनरो का असली नाम 'नॉर्म जीन मौरटेंसन' था। उनका जन्म 1 जून, 1926 को लॉस एंजिल्स (अमेरिका) में हुआ था। वह हॉलीवुड इतिहास की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने 'नियाग्रा', 'द सेवन ईयर इच' और 'सम लाइक इट हॉट' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

साल 1962 में महज 36 साल की उम्र में उनका अचानक निधन हो गया था, लेकिन आज भी उन्हें दुनिया भर में याद किया जाता है।

विज्ञापन

'वाराणसी' में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों डायरेक्टर एसएस राजामौली की अगली बड़ी फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग कर रही हैं। इस एक्शन-एडवेंचर फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे। यह फिल्म 7 अप्रैल, 2027 को रिलीज होगी।


यह भी पढ़ें: Jacqueline Fernandez: जैकलीन 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पहुंचीं कोर्ट, खुद को बताया बेकसूर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed