‘वाका वाका’ फेम सिंगर शकीरा का जलवा, फ्री कॉन्सर्ट में जमकर थिरके फैंस; 20 लाख लोग हुए शामिल
Singer Shakira Show Viral Video: ‘वाका वाका’ फेम इंटरनेशनल सिंगर शकीरा के एक फ्री कॉन्सर्ट में फैंस का मेला लग गया। अनुमान है कि लगभग 20 लाख लोग इस शो में शामिल हुए। सोशल मीडिया पर शकीरा के शो का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।
विस्तार
लैटिना पॉप सिंगर शकीरा ने शनिवार रात यानी 2 मई को ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में कोपाकबाना बीच पर एक फ्री कॉन्सर्ट किया। इस शो में लगभग 20 लाख लोगों जमा हुए। फैंस शकीरा के गानों पर थिरकते नजर आए।
किस मकसद से किया गया फ्री शो?
शकीरा का यह फ्री कॉन्सर्ट रियो डी जेनेरियो के सिटी हॉल की एक पहल का हिस्सा है। इस शो के जरिए जून में होने वाले सेंट जॉन्स डे सेलिब्रेशन और न्यू ईयर ईव फेस्टिवल के दौरान आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना ही अहम मकसद है। फ्री शो करके शकीरा इस काम में एक अहम भूमिका निभा रही हैं।
OS LEQUES!!!! Copacabana tomada pelos fãs da Shakira no Todo Mundo no Rio. 🇧🇷#TodoMundoNoRio #Lobacabana pic.twitter.com/Z42NVPxDO3
— VOU DE GRADE (@voudegrade) May 2, 2026
बीते दिनों शकीरा ने ब्राजील के टीवी ग्लोबो को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि कोपाकबाना कॉन्सर्ट उनके करियर का सबसे बड़ा कॉन्सर्ट होगा। वह कहती हैं, ‘मेरे लिए यह एक सपना है। मैंने हमेशा इस बीच पर गाने का सपना देखा है, क्योंकि मुझे लगता है कि यह एक जादुई जगह है।’ शकीरा के फ्री कॉन्सर्ट में आकर फैंस ने भी सिंगर का हौंसला बढ़ाया है।
