The Devil Wears Prada 2: रिलीज हुई ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’, जानें फिल्म ने पहले दिन कितना किया कलेक्शन?
The Devil Wears Prada 2 Box Office Collection: ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। रिलीज के पहले दिन जानिए फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
विस्तार
‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लोगों की तरफ से फिल्म को लेकर पॉजिटिव रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। फिल्म ‘द डेविल वियर्स प्राडा’ का सीक्वल है, जिसे नए अंदाज में बनाया गया है। आइए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस और वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन किया है।
'द डेविल वियर्स प्राडा 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
हॉलीवुड फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' एक मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज के बाद से ही फिल्म सुर्खियों में थी। आज फिल्म ने भारत में खबर लिखे जाने तक टोटल नेट 1.95 करोड़ की कमाई कर ली है। फिलहाल इसके आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है।
लोगों में फिल्म का खासा क्रेज
फिल्म करीब 20 साल बाद सीक्वल के साथ वापस आई है। इसलिए लोगों में इसका खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। खास बात ये है कि 20 साल बाद भी फिल्म की कास्ट में ज्यादा बदलाव नहीं है। अहम किरदार वहीं हैं, जो पुराने थे। जैसे- मेरिल स्ट्रीप, ऐनी हैथवे और एमिली ब्लंट।
बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म से टक्कर
इस फिल्म की टक्कर थिएटर्स में माइकल फिल्म से होगी, जो 24 अप्रैल को रिलीज हुई थी। माइकल फिल्म वर्ल्डवाइड शानदार कलेक्शन कर रही है और इसे लोगों से खूब प्यार मिल रहा है। फिलहाल 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' का आज पहला दिन है, तो देखना होगा अब दोनों में से कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज करती है।
'द डेविल वियर्स प्राडा 2' की स्टारकास्ट
फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' में मेरिल स्ट्रीप और ऐनी हैथवे के अलावा एमिली ब्लंट, स्टेनली टुकी, ट्रेसी थॉमस और टिबोर फेल्डमैन भी वापसी कर रहे हैं। ये सभी एक्टर्स पहली पार्ट में भी थे।
ये भी पढ़ें- Ek Din Movie Review: लॉजिक से परे लेकिन खूबसूरत ‘एक दिन’, जानिए जुनैद और साई की फिल्म में कहां रह गई कमी?
वहीं फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' में कुछ नए एक्टर्स भी शामिल हुए हैं। इसमें केनेथ ब्रानघ, पैट्रिक ब्रामल, सिमोन एशले, लूसी लियू, बीजे नोवाक, जस्टिन थेरॉक्स, लेडी गागा और पॉलीन चालमेट के नाम शामिल हैं। सिमोन एशले के किरदार को मेरिल स्ट्रीप की अस्सिटेंट के तौर पर दिखाया गया है।
