{"_id":"69e1b5ff972aeaf323025222","slug":"tom-cruise-will-appear-in-top-gun-3-work-started-on-the-film-officially-know-the-detail-2026-04-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'टॉप गन 3' लेकर आएंगे टॉम क्रूज, सिनेमाकॉन में दी जानकारी; जानें कब शुरू होगी शूटिंग?","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
'टॉप गन 3' लेकर आएंगे टॉम क्रूज, सिनेमाकॉन में दी जानकारी; जानें कब शुरू होगी शूटिंग?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Fri, 17 Apr 2026 09:54 AM IST
विज्ञापन
सार
Tom Cruise New Film: हॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर टॉम क्रूज अपनी एक फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में वापसी कर रहे हैं। मेकर्स ने इसकी अपडेट शेयर की है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
टॉम क्रूज
- फोटो : इंस्टाग्राम@tomcruise
विज्ञापन
विस्तार
हॉलीवुड एक्शन स्टार टॉम क्रूज अपनी अपकमिंग फिल्म 'डिगर' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच खबर आ रही है कि वह 'टॉप गन 3' में वापसी कर रहे हैं। पैरामाउंट ने प्रोड्यूसर जेरी ब्रूकहाइमर के साथ टॉम क्रूज की इस फ्रैंचाइजी में वापसी की घोषणा की है। उन्होंने यह भी बताया कि इस फिल्म पर आधिकारिक तौर पर काम शुरू हो चुका है।
कब आई थी पहली फिल्म?
'टॉप गन' सीरीज की पहली फिल्म 1986 में रिलीज हुई थी। इसकी दूसरी किस्त 'टॉप गन: मेवरिक' (2022) में आई थी। तीसरी किस्त 'टॉप गन 3' का एलान 2024 में किया गया था। 'टॉप गन 3' के लेखक एरेन क्रूगर हैं।
'टॉप गन: मेवरिक' ने तोड़े रिकॉर्ड
'टॉप गन: मेवरिक' एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। उस समय जब कोविड-19 महामारी की वजह से सिनेमाघरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। तब इसने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई की थी। इसका बजट 170 मिलियन था।
Trending Videos

'टॉप गन: मेवरिक' की कहानी
36 साल के बाद टॉम क्रूज ने फिर से 'टॉप गन: मेवरिक' (2022) में वापसी की थी। इसमें उन्होंने लेफ्टिनेंट पेटे 'मेवरिक' का किरदार निभाया था। उनका किरदार एक खतरनाक मिशन के लिए पायलटों के एक नए बैच को सिखाने के लिए फ्लाइट स्कूल में गया। तभी उनकी मुलाकात ब्रैडली ब्रैडशॉ (माइल्स टेलर) से हुई, जो उनके सबसे अच्छे दोस्त का बेटा है। पहली फिल्म में ब्रैडशॉ का निधन हो गया था।

Box Office: 29 वें दिन 'धुरंधर 2' ने की अब तक सबसे कम कमाई; जानें 'डकैत' और 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' का हाल
क्रिस्टोफर मैक्वेरी ने दी अपडेट
खास बात यह है कि मई 2025 में, 'मिशन इंपॉसिबल द फाइनल रेकनिंग' के डायरेक्टर क्रिस्टोफर मैक्वेरी ने टॉम क्रूज के साथ अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में अपडेट शेयर किए। इसमें 'टॉप गन 3' भी शामिल है।
खास बात यह है कि मई 2025 में, 'मिशन इंपॉसिबल द फाइनल रेकनिंग' के डायरेक्टर क्रिस्टोफर मैक्वेरी ने टॉम क्रूज के साथ अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में अपडेट शेयर किए। इसमें 'टॉप गन 3' भी शामिल है।