सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Vidyut Jammwal Debut Hollywood Movie Street Fighter Trailer Release Jason Momoa Surprise Set For Epic Fight

विद्युत जामवाल की हॉलीवुड फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ का ट्रेलर रिलीज, जेसन मोमोआ ने किया सरप्राइज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Thu, 16 Apr 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Street Fighter Trailer Release: मच अवेटेड फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जानिए कैसा है ट्रेलर और किस अंदाज में दिखे विद्यूत जामवाल…

Vidyut Jammwal Debut Hollywood Movie Street Fighter Trailer Release Jason Momoa Surprise Set For Epic Fight
स्ट्रीट फाइटर का ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

विद्युत जामवाल की पहली इंटरनेशनल फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। मेकर्स ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स में सिनेमाकॉन में फिल्म का ट्रेलर जारी किया। ट्रेलर के रिलीज होते ही अब इसकी चर्चा हो रही है। ट्रेलर में विद्युत जामवाल को देखकर एक बार आप पहचान नहीं पाएंगे। इसके अलावा ट्रेलर में जैसे नोआ सेंटिनियो, एंड्रयू कोजी, कोडी रोड्स के किरदारों के बीच जबरदस्त फाइट देखने को मिल रही है।

Trending Videos

ट्रेलर में क्या है
2 मिनट 53 सेकंड के इस ट्रेलर में दो बिछड़े हुए स्ट्रीट फाइटर्स रयू (एंड्रयू कोजी) और केन मास्टर्स (नोआ सेंटिनियो) के बीच एक जबरदस्त फाइट देखने को मिलती है। ट्रेलर में मुख्य अभिनेताओं के बीच हाई-ऑक्टेन फाइट्स, मुक्कों की क्रूर टक्कर, किस्मत और गुस्सा देखने को मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


1993 में घटित इस बैटल रॉयल गेम में एक घातक साजिश छिपी है, जो उन्हें एक-दूसरे और अपने अतीत के राक्षसों का सामना करने के लिए मजबूर करती है। यह उनके लिए एक तरह से खेल खत्म होने जैसी स्थिति है। स्ट्रीट फाइटर, हाडौकेन, राउंडहाउस किक और सभी किरदारों के साथ, आर्केड के इस युद्ध को बड़े पर्दे पर लाने के लिए तैयार है।

Vidyut Jammwal Debut Hollywood Movie Street Fighter Trailer Release Jason Momoa Surprise Set For Epic Fight
विद्युत जामवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विद्युत जामवाल कर रहे हॉलीवुड डेब्यू
‘स्ट्रीट फाइटर’ से विद्युत जामवाल अपना हॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। वो फिल्म में धल्सिम का किरदार निभा रहे हैं। बाल्ड लुक और शरीर पर बने टैटू विद्युत के लुक को और भी आकर्षक बना रहे हैं। ट्रेलर लॉन्च के दौरान विद्युत ने फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि स्ट्रीट फाइटर की शूटिंग के दौरान उनकी मां को हमेशा चिंता रहती थी कि कहीं उन्हें चोट न लग जाए। वह उनका इंतजार करती रहती थीं।

Vidyut Jammwal Debut Hollywood Movie Street Fighter Trailer Release Jason Momoa Surprise Set For Epic Fight
स्ट्रीट फाइटर का ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
16 अक्तूबर को रिलीज होगी फिल्म
किताओ सकुराई द्वारा निर्देशित ‘स्ट्रीट फाइटर’ में कैलिना लियांग, रोमन रेन्स, डेविड दस्तमलचियन, कोडी रोड्स, एंड्रयू शुल्ज, एरिक आंद्रे, ओरविल पेक, ओलिवर रिचटर्स और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।



एक्वामैन स्टार जेसन मोमोआ फिल्म में ब्लैंका का किरदार निभा रहे हैं। यह एक्शन फिल्म 16 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। पैरामाउंट स्टूडियोज इंडिया इस फिल्म को भारत में रिलीज करेगा। गौरतलब है कि स्ट्रीट फाइटर, कैपकॉम की वीडियो गेम श्रृंखला पर आधारित तीसरी फिल्म है। फिल्म की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed