चाहे वह छोटा हो या बड़ा, हर दिल में एक बच्चा जरूर होता है, जिसे कहीं न कहीं सुपरहीरो की कहानियां पढ़ना और देखना जरूर अच्छा लगता है और यही वजह है कि हमेशा से ही सुपरहीरोज की फिल्में देखना हर किसी को पसंद होता है। अब एक बार फिर से डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स अपनी आगामी सुपरहीरो फिल्म 'शजाम! फ्यूरी ऑफ द गॉड' लेकर आ रहा है, जिसका शानदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ये सुपरहीरो दुनिया को बचाने के साथ जमकर हंसाने भी वाला है।
Fury of the gods Trailer: दुनिया को बचाने फिर आ रहा है सुपरहीरो, यहां देखें 'फ्यूरी ऑफ द गॉड्स' का ट्रेलर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2019 का सीक्वल है 'शाज़म! फ्यूरी ऑफ द गॉड्स'
'शाज़म! फ्यूरी ऑफ द गॉड्स' जो किशोर बिली बैटसन की कहानी को जारी रखता है, जो जादुई शब्द 'शाज़म!' का पाठ करने पर अपने वयस्क सुपर हीरो अल्टर एगो, शाज़म में बदल जाता है। यह नई फिल्म 2019 की फिल्म 'शाज़म' का सीक्वल है।
शाजम! फ्यूरी ऑफ द गॉड्स में कहानी के साथ ही इस बार सुपर हीरो का आउटफिट 2019 की तुलना में ज्यादा बेहतर किया गया है। इसमें वापसी करने वाले कलाकारों के अलावा, युवा फ्रेडी फ़्रीमैन के रूप में जैक डायलन ग्रेज़र शामिल हैं, अगली कड़ी में लुसी लियू को केलिप्सो और हेलेन मिरेन को हेस्पेरा के रूप में जोड़ा गया है, जो एटलस की दोनों बेटियां हैं।
बिल पार्कर और सी.सी. द्वारा बनाए गए डीसी कैरेक्टर पर आधारित हल्की-फुल्की सुपरहीरो फिल्म। लेवी ने शाज़म और अशर एंजेल ने 14 वर्षीय बिली के रूप में अभिनय किया है। 2019 में रिलीज हुई 'शाज़म' को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। फिलहाल ट्रेलर देखकर तो लग रहा है कि यह सुपरहीरो की नई कहानी भी फैंस को काफी पसंद आने वाली है। जानकारी के मुताबिक 'शज़ाम! फ्यूरी ऑफ द गॉड्स 2 जून 2023 को रिलीज हो सकती है।
यहां देखें ट्रेलर