मार्वल स्टूडियोज से क्या कुछ नया आने वाला है, ये जानने की उत्सुकता तो हर मार्वल के फैन को होती है, क्योंकि मार्वल स्टूडियो हर नई सीरीज और फिल्म के साथ अपने शानदार वीएफएक्स और कहानियों से हैरान कर देता है। जहां एक तरफ बड़े पर्दे पर 'थॉर लव एंड थंडर' कमाल दिखा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ ओटीटी पर मिस मार्वल के बाद अब मार्वल स्टूडियोज एक बार फिर धमाका करने को तैयार है। एमसीयू अपने दीवानों के लिए अब एनिमेटेड सीरीज 'आई एम ग्रूट' से लेकर स्पाइडर मैन फ्रेशर मैन ईयर आदि की रिलीज की तारीखों की घोषणा भी कर दी है। तो मार्वल यूनिवर्स की रोमांच भरे सफर पर चलने के लिए तैयार हो जाएं।
Marvel Animated Series: मार्वल स्टूडियोज के रोमांचक सफर के लिए हो जाएं तैयार, रिलीज होंगी ये एनिमेटेड सीरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेकर्स ने आज एनिमेटेड सीरीज 'आज आई एम ग्रूट' का पहला पोस्टर और ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। ट्रेलर में कहानी की बहुत हल्की झलक दिखाई गई है लेकिन इसे देखने के बाद ही आपकी सीरीज देखने की उत्सुकता दो गुना हो जाएगी। यह सीरीज 10 अगस्त, 2022 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
यहां देखें ट्रेलर
व्हाट इफ सीजन 2
मार्वल स्टूडियोज की पहली एनिमेटेड सीरीज के व्हाट इफ का पहला सीजन खत्म होने के बाद फैंस को बेसब्री से अगले सीजन का इंतजार है। हालांकि 'व्हाट इफ सीजन 2' के लिए अभी और इंतजार करना होगा, क्योंकि इसे साल 2023 में रिलीज किया जाएगा।
स्पाइडर मैन फ्रेशमैन इयर
स्पाइडर-मैन : फ्रेशमैन ईयर एनिमेटेड सीरीज पीटर पार्कर को एमसीयू में स्पाइडर-मैन बनने की राह पर ले जाती है। सीरीज में पीटर की जर्नी उसके विपरीत होगी, जिसे हमने कभी देखा है। एक शैली जो चरित्र की प्रारंभिक कॉमिक बुक रूट्स को सेलिब्रेट करती है। हालांकि स्पाइडर-मैनः फ्रेशमैन ईयर सीरीज के रिलीज होने में अभी लंबा समय है, जानकारी के मुताबिक यह साल 2024 में फ्लोर पर आने को तैयार है।
एक्स-मेन 97 सीजन 2
मार्वल की एनिमेटेड सीरीज एक्स-मेन एक बार फिर से अपना जादू बिखेरने को तैयार है। एनिमेटेड सीरीज, मूल सीरीज के 90 के दशक की टाइमलाइन में प्रोफेसर एक्स, वूल्वरिन, साइक्लोप्स, जीन ग्रे जैसे पात्रों की नई कहानियों को एक्सप्लोर करेगी। बता दें कि मार्वल की ये सीरीज भी साल 2023 में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगी।