फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Lord Of The Rings Hindi Trailer: खतरनाक खलनायक की धमकी से दहला मिडल अर्थ, ट्रेलर देख होगा भव्यता का एहसास

Sat, 23 Jul 2022 01:18 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 23 Jul 2022 01:18 PM IST
विज्ञापन
The Lord Of The Rings Trailer: Amazon Releases rings of fire trailer in hindi watch here
लॉर्ड ऑफ द रिंग्स - फोटो : social media

दुनिया भर में अपनी कहानी और भव्यता के कारण धूम मचाने वाली फिल्म 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' अब अमेजन प्राइम वीडियो पर एक वेब सीरीज के रूप में दस्तक देने जा रही है। इस खबर ने हर उस शख्स के मन में फिर से एक बाद मिडल अर्थ की कहानी को जीने को उत्सुक कर दिया, जिसने फिल्म देखी है। इतना ही नहीं अभी तक रिलीज हुए इसके टीजर की भव्यता देख और दर्शक भी इसकी तरफ आकर्षित हो गए हैं। ऐसे में आखिरकार अब अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी इस बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर’ का ट्रेलर लॉन्च कर ही दिया है। भारत वासियों के लिए अमेजन ने सीरीज का ट्रेलर हिंदी में रिलीज किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है।

The Lord Of The Rings Trailer: Amazon Releases rings of fire trailer in hindi watch here
लॉर्ड ऑफ द रिंग्स - फोटो : social media

हिंदी में रिलीज हुआ ट्रेलर
लेखक जे.आर.आर टॉल्किन की किताब पर आधारित फैंटेसी सीरीज 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर' में पहली बार मध्य-पृथ्वी के इतिहास के दूसरे युग की पौराणिक कहानियां दिखाई जाएंगी। यह सीरीज ‘द हॉबिट’और ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ किताबों में दिखाए गए समय के पहले की कहानी दिखाएगी। दर्शकों के को अपनी भव्यता से प्रभावित कर रही इस सीरीज उन्हें एक ऐसे युग में वापस ले जाएगी, जहां महान शक्तियों के साथ छल किया गया था। उस छल से साम्राज्य का गौरव भी बर्बाद हो जाता है। ट्रेलर में यही दिखाया गया है कि उस समय में मौजूद राजा-महाराजाओं को अपना साम्राज्य बचाने के लिए बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

The Lord Of The Rings Trailer: Amazon Releases rings of fire trailer in hindi watch here
द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर - फोटो : सोशल मीडिया

खतरनाक विलेन ने मचाया आतंक
इस तीन मिनट के ट्रेलर की शुरुआत शांति का स्वागत करते हुए होती है, जहां लोग खुशी से अपना जीवन जी रहे हैं। लेकिन उनकी शांति और खुशहाली को किसी की नजर लग जाती है और सब कुछ बर्बाद करने के लिए एक विलेन की एंट्री भी होती है। बता दें कि सीरीज में एक खतरनाक विलेन पूरी दुनिया में अंधेरा कायम करने की धमकी भी देता हुआ दिखाया गया है। ट्रेलर में मिडल अर्थ में फिर से बुराई का राज कायम होते हुए दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Lord Of The Rings Trailer: Amazon Releases rings of fire trailer in hindi watch here
लॉर्ड ऑफ द रिंग्स - फोटो : social media

इस दिन रिलीज होगी सीरीज
‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर’ ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 2 सितंबर को रिलीज की जाएगी। अमेजन प्राइम वीडियो की इस अबतक की सबसे महंगी सीरीज अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ सहित कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी। यह फैंटेसी सीरीज  भारत समेत 240 से अधिक देशों में स्ट्रीम की जा सकेगी।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed