रॉबर्ट पैटिनसन स्टारर 'द बैटमैन' सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद जल्द ही ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। 'द बैटमैन' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था, ऐसे में मेकर्स ने इसे जल्द ही ओटीटी पर लाने का फैसला कर लिया है। फिल्म की रिलीज डेट का एलान भी हो चुका है, ऐसे में जो लोग इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे वो अब घर पर ही इसका आनंद उठा सकते हैं।
The Batman On Ott: सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर आ रही है ‘द बैटमैन’, जानें कब देख सकेंगे आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस प्लेटफॉर्म पर करेगी स्ट्रीम
अमेजन प्राइम वीडियो की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फिल्म रिलीज होने की तारीख बताई गई है। अमेजन प्राइम की ओर से फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा गया, 'वो आ गया है, 27 जुलाई को द बैटमैन प्राइम वीडियो पर।' बता दें कि फिल्म को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में स्ट्रीम किया जाएगा। वहीं, फिल्म थिएटर में सिर्फ चार भाषाओं में रिलीज हुई थी।
View this post on Instagram
दर्शकों को रिलीज होने का इंतजार
'द बैटमैन' के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने की जानकारी के बाद से ही दर्शक बेहद खुश हैं। एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि फिल्म को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता, तो दूसरे ने कहा कि कॉमिक बुक पर 2022 में बनी सबसे बेहतरीन फिल्म। वहीं, एक अन्य ने कहा कि पिछले पांच वर्षों की सबसे बढ़िया फिल्म है, पहले ही 6 बार देख चुका हूं, लेकिन दोबारा भी देखने के लिए तैयार हूं।
रॉबर्ट पैटिनसन को किया पसंद
क्रिस्टोफर नोलान द्वारा निर्देशित 'द बैटमैन' में बैटमैन को गोथम सिटी के अंडरवर्ल्ड में जाते हुए दिखाया जाता है, जब एक हत्यारा अपने पीछे गुप्त सुराग छोड़कर चला जाता है। फिल्म में बैटमैन के किरदार में लोगों ने रॉबर्ट पैटिनसन को काफी पसंद किया है। लेकिन पहले जब क्रिस्चन बेल को बदलकर रॉबर्ट पैटिनसन को बैटमैन का किरदार मिला था, तो दर्शक नाराज भी हुए थे। हालांकि फिल्म देखने के बाद सभी खुश थे। 'द बैटमैन' ने विदेश ही नहीं भारत के सिनेमाघरों में भी बढ़िया कलेक्शन किया था।