फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Gray Man: 'द ग्र मैन' के प्रीमियर में धनुष के भारतीय पहनावे ने लूटा सबका दिल, नामचीन सितारों ने की शिरकत

Thu, 21 Jul 2022 10:54 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 21 Jul 2022 10:54 AM IST
विज्ञापन
The Gray Man: Netflix Hosts Premiere of Dhanush first hollywood movie of russo brothers in mumbai vicky kausha
मुंबई में हुआ 'द ग्रे मैन' का प्रीमियर - फोटो : Netflix

हॉलीवुड में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन करने वाले एंथनी और जो रूसो इस समय अपनी आगामी फिल्म 'द ग्रे मैन' को लेकर सुर्खियों में हैं। निर्देशकों की इस जोड़ी ने मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की 'कैप्टन अमेरिका: द विंटर सोल्जर' से लेकर 'अवेंजर्स: एंड गेम' तक कईं फिल्मों में धमाकेदार निर्देशन करके सबका दिल जीता है। हॉलीवुड फिल्म 'द ग्रे मैन' की चर्चा विदेशों के साथ ही भारत में भी जोरो पर है क्योंकि साउथ सुपरस्टार धनुष इस फिल्म से हॉलीवुड में अपना पहला कदम रख रहे हैं। इसी कारण दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले दिनों लॉस एंजिल्स में फिल्म का प्रीमियर होने के बाद रूसो ब्रदर्स ने 20 जुलाई को भारत में इसका धमाकेदार प्रीमियर किया, जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारों ने शिरकत की।

The Gray Man: Netflix Hosts Premiere of Dhanush first hollywood movie of russo brothers in mumbai vicky kausha
मुंबई में हुआ 'द ग्रे मैन' का प्रीमियर - फोटो : Netflix

धनुष का अनोखा अंदाज
साउथ सुपरस्टार धनुष अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'द ग्रे मैन' की वजह से इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। 15 जुलाई को अमेरिका में रिलीज हुई इस फिल्म का कल भारत में भी प्रीमियर किया गया। रेयान गोसलिंग, क्रिस इवांस जैसे कलाकारों से सजी इस धमाकेदार एक्शन वाली फिल्म के प्रीमियर में धनुष के साथ निर्देशक एंथनी और जो रूसो भी मौजूद रहे। प्रीमियर के लिए धनुष ने सूट-बूट छोड़कर अपनी देश की संस्कृति को चुना। अभिनेता सितारों से सजी इस शाम में सफेद हाफ स्लीव शर्ट, लुंगी और सैंडल पहने नजर आए। इतना ही नहीं इवेंट में धनुष का बेहद ही शालीन बर्ताव देखने को मिला। उन्होंने वहां पहुंची फोटोग्राफर्स की टीम का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।  

The Gray Man: Netflix Hosts Premiere of Dhanush first hollywood movie of russo brothers in mumbai vicky kausha
सिद्धार्थ रॉय कपूर, जैकलीन, रणदीप हुड्डा - फोटो : Netflix

कौन-कौन रहा मौजूद
'द ग्रे मैन' की प्रीमियर नाइट में बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल, निर्देशक राज और डीके, रणदीप हुड्डा, सिद्धार्थ रॉय कपूर, विशाल भारद्वाज, आनंद एल राय, बाबिल खान, विहान समत, अदिति पोहनकर, अलाया एफ के साथ-साथ अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज मौजूद रही। फिल्म के लिए सभी का उत्साह देखने लायक था।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Gray Man: Netflix Hosts Premiere of Dhanush first hollywood movie of russo brothers in mumbai vicky kausha
फिल्म- द ग्रे मैन - फोटो : Social media

क्या है फिल्म की कहानी
रूसो ब्रदर्स की यह फिल्म उपन्यासकार मार्क ग्रेनी के उपन्यास पर आधारित है। यह एक जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रेयान गोसलिंग, क्रिस इवांस, एना डी अरमास, रेगे-जीन पेज, जेसिका हेनविक, बिली बॉब थॉर्नटन और वैगनर मौरा भी हैं। इसकी कहानी एक फ्रीलांस हत्यारे और पूर्व सीआईए ऑपरेटिव कोर्ट जेंट्री (रेयान) के इर्द-गिर्द घूमती है और इस फिल्म में धनुष एक अविक सैन नाम के हत्यारे की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म 22 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed