Aadat: रिलीज हुआ हनी सिंह का नया गाना 'आदत', वाणी कपूर के साथ सिंगर ने किया शानदार डांस
Aadat Song: हनी सिंह का नया गाना 'आदत' रिलीज हो चुका है। इस गाने में वह एक्ट्रेस वाणी कपूर के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में एपी ढिल्लों भी दिखे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
गाने में देखा जा सकता है कि वाणी कपूर ने कई बेहतरीन आउटफिट में डांस किया है। गाने में वह कभी एपी ढिल्लों के साथ डांस कर रही हैं तो कभी हनी सिंह के साथ डांस कर रही हैं। गाने में समुद्र, स्विमिंग पूल, घोड़े के अस्तबल और शानदार घर नजर आए हैं।
'कृष 4' में रजत बेदी को इस रोल में देखना चाहते हैं फैंस, एक्टर की पोस्ट पर राकेश रोशन से की ये गुजारिश
'आदत' के लिरिक्स हनी सिंह, एपी ढिल्लों और शिंदा कहलों ने लिखे हैं। विनोद वर्मा ने इस गाने को म्यूजिक दिया है। गाने के वीडियो के निर्देशक मिहिर गुलाटी हैं। इसे इंस्टाग्राम के अलावा यूट्यूब पर भी देखा जा सकता है। लगभग तीन घंटे में इस गाने को यूट्यूब पर 7 लाख 81 हजार व्यूज मिल चुके हैं।
वाणी कपूर का वर्कफ्रंट
वाणी कपूर ने साल 2017 में रिलीज हुए गाने 'मैं यार मनाना नी' में शानदार डांस किया था। आखिरी बार उन्हें बॉलीवुड की फिल्म 'रैड 2' में देखा गया था। वह फिल्म 'अबीर गुलाल' में भी नजर आईं, हालांकि यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं हुई थी। जल्द ही वह फिल्म 'बदतमीज गिल' का हिस्सा होंगी।