क्या पूरी तरह गंजे हैं हनी सिंह? सिंगर ने किया बड़ा खुलासा; सुनकर हैरान रह गए लोग; दवाइयों का हुआ गहरा असर
Honey Singh: सिंगर और रैपर हनी सिंह ने हाल ही में ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर सब हैरान रह गए। जानिए हनी सिंह ने क्या कुछ कहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंगर हनी सिंह का एक वक्त ऐसा था, जब उन्हें ‘ब्लूटूथ किंग’ के नाम से जाना जाता था। लेकिन कुछ समय बाद जब उनका डाउनफॉल आया, तो उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी, जिसकी वजह से उन्हें काफी दवाइयां लेनी पड़ी थीं। उन्होंने हाल ही में बताया कि काफी समय तक भारी दवाइयां लेने की वजह से उनके सारे बाल झड़ गए और वो पूरी तरह गंजे हो गए। अब वो विग पहनते हैं।
नशे की समस्या से जूझ रहे थे हनी सिंह
यो यो हनी सिंह ने बताया कि अपनी मानसिक स्वास्थ्य की लड़ाई के दौरान उन्हें काफी समय तक दवाइयां लेनी पड़ीं, जिसका उनके शरीर पर गहरा असर पड़ा। उन्होंने कहा कि वो बाइपोलर डिसऑर्डर और नशे की समस्या से जूझ रहे थे।
रैपर ने ये खुलासा हाल ही में एक पॉडकास्ट में किया, जहां उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की। उनकी बातों ने सोशल मीडिया पर काफी ध्यान खींचा, क्योंकि उन्होंने ये भी बताया कि इलाज के दौरान उनका शरीर कैसे बदल गया और वो काफी समय तक लोगों से दूर रहे।
ये नकली बाल हैं, मैं पूरी तरह गंजा हूं
स्पॉटलाइट से दूर होने से पहले हनी सिंह इंडियन पॉप म्यूजिक के सबसे बड़े नामों में से एक थे। लेकिन शोहरत के पीछे वो गंभीर मानसिक समस्याओं से जूझ रहे थे।
पॉडकास्ट में हनी सिंह ने बताया, ‘मैं सात साल तक भारी दवाइयों पर था। मेरा वजन 105 किलो हो गया था और मेरे सारे बाल झड़ गए। ये नकली बाल हैं, मैं पूरी तरह गंजा हूं। ये एक विग है।’
ये भी पढ़ें- क्या फिर बनेगी ‘हाइवे’ वाली जादुई जोड़ी? इम्तियाज अली ने दिया बड़ा हिंट; कहा- ‘मेरी नजर फिर आलिया भट्ट पर है’
बता दें कि यो यो हनी सिंह भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर और ट्रेंड-सेटिंग रैपर्स और सिंगर्स में से एक हैं। उन्होंने ब्लू आइज, ब्राउन रंग, धीरे धीरे से मेरी जिंदगी, देसी कलाकार, अंग्रेजी बीट और लव डोज जैसे पॉपुलर गाने दिए हैं।