बेटे को परफॉर्म करता देख भावुक हुईं हनी सिंह की मां, पिता ने बजाई ताली; वायरल हो रहा कॉन्सर्ट का वीडियो
Honey Singh My Story India Chapter Tour: हनी सिंह ने दिल्ली से अपना 'माय स्टोरी- इंडिया चैप्टर' शुरू कर दिया है। उन्होंने कॉन्सर्ट में जोरदार परफॉर्मेंस दी। कॉन्सर्ट में भावुक पल दिखा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली कॉन्सर्ट में हनी सिंह के माता-पिता, भूपिंदर कौर और सरदार सरबजीत सिंह शामिल हुए। कॉन्सर्ट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। एक क्लिप में, हनी सिंह की मां को भावुक होते देखा गया। बाद में, उन्हें हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए देखा गया। अपने बेटे के कॉन्सर्ट में आई विशाल भीड़ को देखते हुए वह भावुक और हैरान नजर आईं।
एक और वीडियो में हनी सिंह के माता-पिता खुशी से झूमते हुए नजर आ रहे हैं। वे अपने बेटे को मंच पर परफॉर्म करते देख तालियां बजा रहे हैं और पूरे उत्साह के साथ उनका हौसला बढ़ा रहे हैं।
बता दें कि हनी सिंह का 'माय स्टोरी- इंडिया चैप्टर' टूर 14 मार्च को दिल्ली से शुरू हुआ। इसके बाद हनी सिंह 21 मार्च को अहमदाबाद में, 28 मार्च को मुंबई, 4 अप्रैल को पुणे, 11 अप्रैल को कोटा, 25 अप्रैल को इंदौर, 2 मई को लखनऊ और 9 मई को कोलकाता में परफॉर्म करेंगे। 16 मई को वह बेंगलुरु में इस टूर का समापन करेंगे।
ख्याल रहे कि इस साल की शुरुआत में, हनी सिंह दिल्ली में नानकु-करुण के कॉन्सर्ट के दौरान एक विवादित टिप्पणी को लेकर विवादों में घिर गए थे। उन्होंने मंच से दर्शकों को संबोधित करते हुए ठंड के मौसम में लोगों को अपनी कारों में यौन संबंध बनाने का सुझाव दिया था। इस मामले को लेकर हनी सिंह की काफी आलोचना हुई थी।